{"_id":"49ccfe48-6ab8-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"would-not-have-made-ghanchakkar-without-vidya-balan-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या न होतीं तो 'घनचक्कर' न बनती- राजकुमार गुप्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विद्या न होतीं तो 'घनचक्कर' न बनती- राजकुमार गुप्ता
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 30 Jan 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले चार सालों से लगातार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीतने वाली विद्या बालन का नाम अब उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार हो गया है जिनको ध्यान में रखकर स्क्रिप्ट लिखी जाती है। यह बात एक बार फिर साबित हुई है।
विज्ञापन
सुजॉय घोष के बाद हाल ही में निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने भी यह बयान दे दिया है कि विद्या की वजह से उनकी फिल्म 'घनचक्कर' बन पायी हैं। वे कहते हैं कि यदि इस फिल्म की मुख्य कलाकार विद्या बालन न होतीं तो वे इस फिल्म को कभी नहीं बनाते। विद्या फिल्म 'घनचक्कर' में पंजाबी गृहणी की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
फिलहाल 'घनचक्कर' के मामले में विद्या फिल्म की स्टोरी और अपनी भूमिका को लेकर बेहद खुश हैं। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने मेरे काम और फिल्म में कुछ संभावनायें देखीं। जिसके बाद वह फिल्म से जुड़ी। 'घनचक्कर' में विद्या बालन एक बार फिर इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण विद्या के पति सिद्धार्थ राय कपूर की कंपनी यूटीवी ने किया है।
विज्ञापन