{"_id":"5dd63d498ebc3e54b1219cf9","slug":"yaad-piya-ki-aane-lagi-song-success-party-divya-khosla-reaction-on-work-with-john-abraham","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिव्या खोसला के गाने 'याद पिया...' की सक्सेस पार्टी, जॉन अब्राहम के साथ काम करने पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिव्या खोसला के गाने 'याद पिया...' की सक्सेस पार्टी, जॉन अब्राहम के साथ काम करने पर कही ये बात
विज्ञापन
divya khosla
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी सीरीज का नया गाना 'याद पिया की आने लगी' को लोगों से लगातार शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यू ट्यूब पर इस गाने ने 35 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिये हैं। इस वीडियो सॉन्ग में टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार मुख्य किरदार में हैं। बुधवार को मुंबई में इस गाने की सक्सेस पार्टी आयोजित की गयी। दिव्या और भूषण के लिये यह दोहरी खुशी का मौका रहा क्योंकि गाने की सफलता के साथ ही दिव्या के जन्मदिन का जश्न भी पूरे हर्षो-उल्लास से मनाया गया। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है वहीं यह गाना तनिष्क बागची के संगीत से सजा हुआ है।
विज्ञापन
फैंस का किया धन्यवाद
कार्यक्रम में दिव्या ने खुलकर अपने करियर और नीजि जिंदगी के बारे में बात की। दिव्या ने इंडस्ट्री में अपने सफर के लिये सभी का शुक्रिया अदा किया और बताया, 'मैं दिल्ली की एक मध्यम वर्ग की लड़की थी और आज भी अपनी जमीन को नहीं भूली हूं। जब मैं मुंबई आई थी तो मैं किसी को भी नहीं जानती थी हालांकि धीरे-धीरे मुझे इंडस्ट्री में काम मिला, फिर भूषण कुमार से मेरी शादी हुई। आगे चलकर मैंने एक्टिंग के अलावा निर्देशन में भी हाथ आजमाया।' दिव्या ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए अपने फैंस का शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा, 'शुक्रिया कि आपने हमेशा ही मुझे अपना पूरा साथ और प्रेम दिया है। आपके बिना कुछ भी हासिल करना मुमकिन नहीं था। सभी का साथ ही है कि मेरा नया गाना भी सोशल मीडिया से लेकर यू ट्यूब पर हिट हुआ है। शुक्रिया सभी का जिनकी वजह से मेरा जन्मदिन इतना खास बन पाया।'
लोगों को पसंद आया गाना
दिव्या अनुसार लड़कियों को गाने में उनका गेटअप खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर बहुत सारी लड़कियां उसी गेटअप में अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस गाने में उनके कुल चार रूप नजर आ रहे हैं। जिसमें वह एक कॉलेज गर्ल से लेकर रोबोट तक बनी हुई हैं। सभी लुक्स पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है।

'सत्यमेव जयते 2' को लेकर उत्साहित
दिव्या ने बताया कि 'सनम रे' के बाद वह दुविधा में थी कि वह एक्टिंग करें या फिर निर्देशन। उन्होंने बताया, 'मुझे निर्देशन के भी बहुत अच्छे मौके मिल रहे थे लेकिन फिर मैंने सोचा कि अगर मुझे एक्टिंग करनी है तो वह मुझे अभी ही करनी होगी। लेकिन यह भी मेरे लिये आसान नहीं था। भूषण जी की पत्नी होते हुये इंडस्ट्री में जाकर किसी फिल्मकार से काम मांगना आसान नहीं था। इस दौरान मैंने एक शॉर्ट फिल्म 'बुलबुल' की जिसकी काफी सराहना हुयी। उसके बाद निखिल आडवणी से लेकर मिलाप ने वह शॉर्ट फिल्म देखी और फिर उन्होंने मुझे 'सत्यमेव जयते 2' ऑफर की। मैं जॉन की काफी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे अपने सामने अपोजिट किरदार निभाने के लिये स्वागत किया।' उन्होंन बताया कि जॉन लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्में भी हिट रही हैं। हम फिल्म में एक अनूठी टीम बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। मैं पूरी मेहनत से इस फिल्म में काम कर रही हूं। जिसके बाद मुझे याद पिया की आने लगी के रीक्रिएट वर्जन के लिये राधिका जी और विनय जी ने मुझसे संपर्क किया

अपने बल पर हासिल किया मुकाम
इस मौके पर दिव्या ने यह भी बताया, 'भूषण कुमार जी की पत्नी होने से इंडस्ट्री में मेरी राह आसान नहीं हो जाती है। 'सनम रे' को रिलीज हुये तीन साल का वक्त बीत चुका है इसलिये मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहां से और कौन सा काम करूं। इस दौरान मैंने अपने डांस और फिटनेस पर काम किया। इससे पहले जब मेरी फिल्म 'यारियां' रिलीज होकर हिट हो गयी थी तब कहीं जाकर भूषण जी को मेरी इस काबिलियत का पता चला और उन्हें विश्वास हुआ कि मैं एक शानदार निर्देशक भी हूं। वह मुझे पूरा समर्थन करते हैं लेकिन हम दोनों के काम एकदम अलग हैं। हम दोनों ही एक दूसरे के काम में कभी दखल नहीं देते हैं।'