सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam Says Dhurandhar Success Pushed Industry To Prioritise Strong Scripts Reveal Aditya Dhar Unaffected

‘धुरंधर ने इंडस्ट्री में लाया बदलाव’, यामी गौतम ने बताया सफलता के बाद कितना बदला आदित्य धर का व्यवहार?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 30 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Yami Gautam On Dhurandhar Success: यामी गौतम ने ‘धुरंधर’ की सफलता और पति आदित्य धर में आए बदलाव पर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Yami Gautam Says Dhurandhar Success Pushed Industry To Prioritise Strong Scripts Reveal Aditya Dhar Unaffected
आदित्य धर और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट की सफलता ने निर्माता-निर्देशक आदित्य धर को इंडस्ट्री के प्रमुख फिल्ममेकर्स में लाकर खड़ा कर दिया है। ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड स्थापित किए। फिल्म को क्रिटिक्स और प्रशंसकों से जमकर प्रशंसा मिली। अब आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम ने ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता ने इंडस्ट्री को मजबूत स्क्रिप्ट्स को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद उनके व्यक्तिगत दृष्टिकोण में कोई बदलाव आया है या नहीं।

Trending Videos

‘धुरंधर’ ने मजबूत स्क्रिप्ट की ओर बढ़ाया इंडस्ट्री का ध्यान
ग्रेजिया के साथ बातचीत करते हुए यामी गौतम ने ‘धुरंधर’ के बाद इंडस्ट्री में आए बदलाव को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इसीलिए मैंने कहा था कि फिल्म हमेशा से निर्देशकों का माध्यम रही है। स्क्रिप्ट और वे सभी बुनियादी चीजें जो एक फिल्म को फिल्म बनाती हैं। अब ये बुनियादी चीजें वापस आ गई हैं, इसलिए यह एक बड़ा बदलाव है। यह सिर्फ फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने और नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने की बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे नहीं लगता कि धुरंधर की सफलता हमें सिर्फ यही बता रही है। हमें लोगों को सिनेमाघरों तक लाने में काफी संघर्ष करना पड़ा और हम तरह-तरह के प्रयोग कर रहे थे। लेकिन सिनेमाघरों में उमड़ती भीड़ यह बताती है कि हम तैयार हैं, हम चाहते हैं कि आप बेहतरीन फिल्में बनाएं, हम देखेंगे और हां, हम बार-बार आएंगे।

Yami Gautam Says Dhurandhar Success Pushed Industry To Prioritise Strong Scripts Reveal Aditya Dhar Unaffected
आदित्य धर और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम

हम आध्यात्मिकता में विश्वास रखते हैं
जब उनसे पूछा गया कि फिल्म की सफलता के बाद उनके और आदित्य के व्यक्तिगत दृष्टिकोण में कोई बदलाव आया है? इस पर यामी ने कहा कि हम दोनों में कोई बदलाव नहीं आया है। यह बदलाव आदित्य की वजह से है और जिस तरह का इंसान वह हैं, बहुत सहज और बेहद विनम्र। मैंने उन्हें जीवन के अलग-अलग पड़ावों से गुजरते देखा है।

उतार-चढ़ाव और नाजुक दौर भी आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन दौरों में हमने अपनी निराशा जाहिर की हो या उसे बाहर निकाला हो। हम दोनों भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। हमारे लिए आध्यात्मिकता बहुत महत्वपूर्ण है, हम सर्वशक्तिमान में विश्वास रखते हैं। अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है। जो आपके लिए है, वह भले ही देर से मिले, लेकिन कभी नकारा नहीं जा सकता।

Yami Gautam Says Dhurandhar Success Pushed Industry To Prioritise Strong Scripts Reveal Aditya Dhar Unaffected
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की बात करें तो, इसका पहला पार्ट ‘धुरंधर’ पिछले साल रिलीज हुआ था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसने कमाई के नए रिकॉर्ड स्थापित किए थे। इसके बाद इस साल दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज हुआ।

इसने पहले पार्ट से भी ज्यादा कमाई की। छह हफ्ते बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में बनी है और करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। भारत में सिर्फ फिल्म की कमाई 1150 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1750 करोड़ रुपए के आंकड़े से भी ऊपर जा चुका है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed