फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yash film KGF Chapter 1 and KGF Chapter 2 will be release in japan on 14 july actor announced by sharing video

KGF: सिनेमाघरों में एक बार फिर दहाड़ने को तैयार रॉकी भाई, जापान में इस दिन रिलीज होगी 'केजीएफ 1' और 'केजीएफ 2'

Mon, 10 Jul 2023 11:52 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 10 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Yash film KGF Chapter 1 and KGF Chapter 2 will be release in japan on 14 july actor announced by sharing video
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' ने उन्हें पैन इंडिया स्टार के रूप में पहचान दिलाई। साथ ही फिल्म की सफलता ने देशभर में अपना शासन स्थापित किया। बॉक्स ऑफिस हो या दर्शकों का दिमाग, दोनों फिल्मों ने हर जगह राज किया। अब 'रॉकी भाई' जापान में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। लोकप्रिय फ्रैंचाइजी को अब जापान में रिलीज करने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन

Yash film KGF Chapter 1 and KGF Chapter 2 will be release in japan on 14 july actor announced by sharing video
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : social media

'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' को 14 जुलाई को जापान में रिलीज किया जाएगा। जापान में 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज की इस रोमांचक घोषणा को दर्शकों तक पहुंचाते हुए होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर रॉकी भाई उर्फ यश का एक घोषणा वीडियो जारी किया, जिसमें उन्हें जापान के दर्शकों को उनके देश में इस भव्य रिलीज के बारे में संबोधित करते देखा जा सकता है।

Zeeshan Ayyub: फिल्मों के पोस्टर से साइडलाइन होने पर छलका जीशान दर्द, बोले- मुझे बेवकूफी भरा कारण बताया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

Yash film KGF Chapter 1 and KGF Chapter 2 will be release in japan on 14 july actor announced by sharing video
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दिनांक सहेजें जापान, 14 जुलाई का दिन है। हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि 'केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' की बहुप्रतीक्षित रिलीज पहली बार जापान में हो रही है। रॉकी भाई की लुभावनी यात्रा का अनुभव करें, क्योंकि वह सत्ता में आता है और अपराध की दुनिया पर कब्जा कर लेता है। अपने कैलेंडर चिह्नित करें और उस सिनेमाई चमत्कार को देखने के लिए तैयार हो जाएं, जिसने दुनिया भर के दिलों पर कब्जा कर लिया है।



Zeeshan Ayyub: फिल्मों के पोस्टर से साइडलाइन होने पर छलका जीशान दर्द, बोले- मुझे बेवकूफी भरा कारण बताया गया

विज्ञापन

Yash film KGF Chapter 1 and KGF Chapter 2 will be release in japan on 14 july actor announced by sharing video
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जापान में रिलीज के साथ निर्देशक प्रशांत नील की केजीएफ फ्रेंचाइजी ने अपनी लगातार बढ़ती प्रसिद्धि में एक चैप्टर और जोड़ लिया है। 'केजीएफ 1' साल 2018 में और 'केजीएफ 2' साल 2022 में रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्में थीं, जिन्होंने पूरी दुनिया में अपनी सफलता की मिसाल कायम की। 'केजीएफ' की सफलता के साथ यश एक वैश्विक सनसनी और कन्नड़ उद्योग का एक बड़ा चेहरा बन गए। लोगों के जरिए रॉकी भाई के हेयरकट से लेकर उनकी दाढ़ी तक की नकल की गई। साथ ही उनके स्टाइल वाले पैटर्न वाले सूट पहनने तक, यश ने वास्तव में दर्शकों के दिलों पर राज किया।

Jawan Prevue: कॉपी पेस्ट हैं जवान प्रिव्यू के कई सीन्स, शाहरुख के लुक ने दर्शकों को याद दिला दीं ये फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed