फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yo Yo Honey Singh meets BJP Tarun Chugh discusses ways to curb Punjab drug problems

यो यो हनी सिंह ने BJP के तरुण चुघ से की खास मुलाकात, वीडियो किया शेयर; पंजाब को नशामुक्त बनाने पर हुई चर्चा

Tue, 26 May 2026 02:12 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 26 May 2026 02:12 PM IST
सार

Yo Yo Honey Singh meets BJP Tarun Chugh: मशहूर पंजाबी रैपर यो यो हनी सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच पंजाब में नशे की गंभीर समस्या और इसे रोकने के उपायों पर बातचीत हुई।

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh meets BJP Tarun Chugh discusses ways to curb Punjab drug problems
तरुण चुघ और हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता तरुण चुघ के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने युवाओं से नशा छोड़कर पंजाब की पहचान को अपनाने की खास अपील की है। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो
तरुण चुघ के दफ्तर से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में हनी सिंह कह रहे हैं, 'मैं आपसे पंजाब के हालातों पर बात करना चाहता हूं। खासकर हेरोइन की वजह से वहां के परिवार और नौजवान बर्बाद हो रहे हैं। हम पंजाब को इस नशे से बाहर निकालने का रास्ता तलाश रहे हैं। आप इस दिशा में पहले से ही काफी काम कर रहे हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tarun Chugh (@itarunchugh)


विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण चुघ ने हनी सिंह को बताया प्रेरणा
इस वीडियो में बीजेपी नेता तरुण चुघ ने हनी सिंह को 'पंजाब का बेटा' बताया और उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'हनी सिंह ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम कमाया है। गलत राह पर जाने के बाद उन्होंने आठ साल तक संघर्ष किया, वापसी की और सिंगिंग की दुनिया में फिर से नंबर 1 बन गए। उनकी यह कहानी बेहद प्रेरणादायक है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)


विज्ञापन

Yo Yo Honey Singh meets BJP Tarun Chugh discusses ways to curb Punjab drug problems
हनी सिंह और तरुण चुघ - फोटो : IANS

युवाओं से की खास अपील
चुघ ने हनी सिंह से गुजारिश की कि वे अपनी आवाज और गानों के जरिए पंजाब के बच्चों को हेरोइन, स्मैक और हशीश जैसे नशों से बाहर निकालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और पांच नदियों की धरती है, जिसे 'चिट्टे' की सुनामी निगल रही है।

चुघ ने कहा, 'अगर हनी सिंह नशे से बाहर निकलकर दोबारा वापसी कर सकते हैं, तो पंजाब का हर बच्चा ऐसा कर सकता है। अगर कोई सोचता है कि वह नशे की लत नहीं छोड़ सकता, तो उसे हनी सिंह को देखना चाहिए जिन्होंने यह चमत्कार करके दिखाया है।'

Yo Yo Honey Singh meets BJP Tarun Chugh discusses ways to curb Punjab drug problems
हनी सिंह और तरुण चुघ - फोटो : X
सोशल मीडिया पर साझा किया संकल्प
तरुण चुघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हनी सिंह के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने का यह अभियान समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पंजाब की असली पहचान यानी दूध, दही और लस्सी की संस्कृति को वापस लाएं और राज्य को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल ने की शकीरा की जमकर तारीफ, लिखा- '49 साल की उम्र में भी वो 25 साल की लड़कियों से ज्यादा हॉट...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed