'कोई कान में आकर मेरा नाम लिया, देखा तो...', यशराज मुखाते के साथ हुई अजीबो-गरीब घटना; बोले- प्लीज दफा हो जाओ
Yashraj Mukhate Horrifying Post: म्यूजिक प्रोड्यूसर और मशहूर यूट्यूबर यशराज मुखाते ने आज एक बेहद ही खौफनाक घटना का जिक्र किया है। उन्होंने इस घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर लिखकर किया है। जिसे पढ़कर कोई भी डर जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के दौरान सोशल मीडिया पर 'रसोड़े में कौन था' मैशअप से मशहूर हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते ने आज सोशल मीडिया पर एक खौफनाक घटना का जिक्र किया है। इसे पढ़कर आपकी रूह भी कांप जाएगी।
यशराज मुखाते ने शेयर किया खौफनाक पोस्ट
यशराज मुखाते ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा, 'आज सुबह करीब 4 बजे मेरे साथ एक बहुत डरावनी घटना घटी। मैं एक आवाज सुनकर जाग गया, जो ऐसा लगा जैसे कोई मेरे कान के बहुत पास आकर फुसफुसा रहा हो।'
यशराज ने आगे लिखा, 'उस आवाज ने सिर्फ मेरा नाम यशराज कहा। वह मेरी पत्नी या परिवार के किसी सदस्य की आवाज नहीं थी। मैं आवाजों को बहुत अच्छे से समझता हूं, और मैंने यह आवाज पहले कभी नहीं सुनी थी। पिछले कुछ साल में मेरे साथ ऐसा तीसरी बार हुआ है।'
'मेरा दिमाग ऐसी आवाज कैसे बना सकता है'
यशराज ने आगे लिखा, 'मेरा यकीन मानिए, मैं अपने दिमाग के अंदर की सोच और बाहर से आने वाली असली आवाज के बीच का अंतर अच्छी तरह जानता हूं। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। शायद इसलिए क्योंकि मैं आधी नींद में था, लेकिन फिर भी मेरा दिमाग एक ऐसी आवाज कैसे बना सकता है, जो मैंने जिंदगी में कभी सुनी ही नहीं?
'जरूरी काम हो तो व्हाट्सएप करना'
आखिरी में यशराज ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'अगर वह (अदृश्य) इंसान मेरा यह मैसेज पढ़ रहा है, तो मैं उससे कहना चाहता हूं कि मैं तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकता। कृपया मेरे कमरे से दफा हो जाओ। अगर कोई जरूरी काम हो तो मुझे व्हाट्सएप कर देना, लेकिन इस तरह कान के पास आकर मुझे मत डराओ।'
कौन हैं यशराज मुखाते?
यशराज मुखाते एक भारतीय संगीत निर्माता, संगीतकार और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। यशराज टीवी सीरियल्स, फिल्मों या आम बोलचाल के डायलॉग्स में संगीत और रैप बीट्स मिलाकर मजेदार गाने बनाने के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। कोरोना के दौरान सोशल मीडिया पर 'रसोड़े में कौन था' मैशअप यशराज मुखाते ने ही बनाया था।
यह भी पढ़ें: दुआ लीपा ने कैलम टर्नर के साथ ऑफिशियली अनाउंस की शादी, शेयर की चार खूबसूरत तस्वीरें