फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   YRF Spy Universe film alpha release date out starring alia bhatt sharvari anil kapoor bobby deol

Alpha: जानिए कब रिलीज होगी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 'अल्फा', आलिया भट्ट से लेकर पूरी स्टारकास्ट का नाम रिवील

Mon, 09 Mar 2026 11:36 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 09 Mar 2026 11:36 AM IST
सार

Alpha Release Date: आज वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स ने अपनी फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने एक पोस्टर के साथ फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट का नाम भी शेयर किया है।

विज्ञापन
YRF Spy Universe film alpha release date out starring alia bhatt sharvari anil kapoor bobby deol
'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'अल्फा' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान जासूसी एक्शन फिल्म है। आज निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया। इसके साथ ही आलिया भट्ट की एक खास झलक भी दिखाई। जानिए शिव रवैल द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' कब रिलीज होगी। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'अल्फा'
आलिया भट्ट ने अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'अल्फा' का एक खास पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर में आलिया के चेहरे की कुछ झलक दिखाई दे रही है। इस पोस्टर में लिखा है- Alpha। इस पोस्ट के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी भी शेयर की गई है। 'अल्फा' 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


विज्ञापन
विज्ञापन

'अल्फा' की स्टारकास्ट
आज वाईआरएफ ने अपनी पहली महिला प्रधान जासूसी फिल्म 'अल्फा' की रिलीज तारीख के साथ इसकी मुख्य स्टार कास्ट के नामों को भी इंस्टाग्राम पर टैग किया है। इस एक्शन फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अनिल कपूर, शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आएंगे। 

विज्ञापन

'अल्फा' के बारे में
'अल्फा' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। यह एक जासूसी एक्शन फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रूप में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'घोस्टबस्टर्स' की अभिनेत्री जेनिफर रन्योन का हुआ निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed