Vicky Katrina: कटरीना कैफ से पहली बार कहां मिले थे विक्की कौशल? एक्टर ने खुलासा कर बढ़ा दी हलचल
विक्की कौशल ने शादी के दो वर्ष बाद खुलासा किया है कि वह पत्नी कटरीना कैफ से पहली बार कहां मिले थे। एक्टर का खुलासा खूब सुर्खियां बटोर रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद से जोड़ा हर एक इवेंट पर एक-दूजे पर प्यार लुटाते नजर आता है। साथ ही सोशल मीडिया पर बेहतरीन तस्वीरें साझा कर फैंस को कपल गोल देता है। वहीं, तमाम कयासों के बीच अब विक्की ने खुलासा कर दिया है कि वह कटरीना कैफ से पहली बार कब और कहां मिले थे।
कटरीना से पहली बार कहां मिले विक्की?
विक्की कौशल ने खुलासा किया है कि वह कटरीना कैफ से पहली बार एक अवॉर्ड शो में मिले थे, जिसे उन्होंने आयुष्मान खुराना संग मिलकर होस्ट किया था। यह वीडियो जोड़े की शादी के बाद खूब वायरल भी हुआ था। क्लिप में विक्की ने कटरीना से कहा था, 'आप किसी अच्छे से विक्की कौशल को ढूंढकर शादी क्यों नहीं कर लेतीं। शादी का सीजन भी चल रहा है।' इस लाइन ने कटरीना को झकझोर कर रख दिया था। विक्की ने कटरीना से यह तक पूछा था कि 'मुझसे शादी करोगी'। उस अवॉर्ड शो में सलमान खान भी मौजूद थे, जिनका रिएक्शन देखते ही बना था।
Smeep Kang: आमिर खान जिस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर आए, उसके डायरेक्टर कभी मुंबई में बेचते थे वड़ा पाव
डायलॉग स्क्रिप्टेड, फीलिंग्स रियल
वहीं, अब विक्की कौशल ने खुलासा करते हुए बताया है कि वह लाइन स्क्रिप्टेड थी और स्टेज पर जो भी एक्ट्रेस आनी थी उससे उन्हें यह लाइन बोलनी थी। इससे पहले कटरीना कैफ से करण जौहर ने अपने चैट शो पर सवाल किया था कि वह स्क्रीन पर किसके साथ अच्छी लगेंगी। तो इस पर कटरीना ने कहा था, 'मुझे लगता है कि विक्की और मैं एक साथ अच्छे दिखेंगे, क्योंकि वह लंबे हैं।'
Mandana Karimi: प्रियंका के बाद मंदाना करीमी ने खोले बॉलीवुड के काले राज, बोलीं- 'अगर मेरी बेटी होती तो...
शादी कर सबको किया शॉक
इन बयानबाजी की वजह से ही दोनों ने एक-दूजे की ओर ज्यादा गौर फरमाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद दोनों जोया अख्तर की पार्टी में मिले, जहां इनकी दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ और दिसंबर 2021 में आखिरकार यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। इस कपल ने कभी ऑफिशियल तौर पर अपने रिश्ते में होने की बात नहीं कही थी, इसलिए फैंस को इनकी शादी के एलान से तगड़ा झटका लगा था। विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। इस फैमिली ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। मूवी दो जून को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है।