फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zila Ghaziabad Director Anand Kumar to Make film on Conman Sukesh Chandrshekhar life

Sukesh Chandrashekhar: सुकेश की करतूतों पर फिल्म की तैयारी, इस फिल्ममेकर ने डाला दिल्ली में डेरा

Thu, 16 Mar 2023 04:30 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 16 Mar 2023 04:30 PM IST
सार

200 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर पर अब बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है। सुकेश चंद्रशेखर का नाम बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के साथ भी जुड़ा है।

विज्ञापन
Zila Ghaziabad Director Anand Kumar to Make film on Conman Sukesh Chandrshekhar life
आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

महाठग के रूप में बदनाम हो चुके सुकेश चंद्रशेखर को लेकर जितने किस्से मुंबई में सुनने को मिलते हैं उतने शायद ही देश के दूसरे शहर में सुनने को मिलते होंगे। सुकेश चंद्रशेखर जिस भी हीरोइन का नाम तफ्तीश में कह देता है, उसका करियर यहां हिंदी सिनेमा में हाशिये पर पहुंच जाता है। सुकेश के चलते ही कभी नंबर वन की दावेदार रहीं जैकलीन फर्नांडीज को नई फिल्में मिलना करीब करीब बंद हो चुकी हैं और हालत ये है कि अब उन्हें भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स तक में नाचना पड़ रहा है। सुकेश के लपेटे में आईं नोरा फतेही से भी लोग कन्नी काटते दिखते हैं। और, इस सबके पीछे इतना ड्रामा है कि फिल्मकार आनंद कुमार ने इसे बड़े परदे पर उतारने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर के बयानों के बाद से जिस तरह से दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर एक के बाद एक संकट आए, उसने ही बताते हैं कि फिल्म निर्माता आनंद कुमार को  सुकेश के जीवन पर फिल्म बनाने का विचार दिया। सूत्र बताते हैं कि आनंद ने दिल्ली की तिहाड़ जेल के एएसपी जेलर दीपक शर्मा भी इस बारे में मुलाकात की है और दीपक ने आनंद को सुकेश के बारे में कई दिलचस्प कहानियां भी बताईं हैं। आनंद कुमार और दीपक शर्मा की मुलाकात की पुष्टि उस तस्वीर से भी होती है जिसे सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर पर राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से पैसे वसूलने और कथित रूप से फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। आनंद के एक करीबी सूत्र का कहना है कि फिल्म निर्माता सुकेश की ठगी की रोमांचक कहानी के बारे में महत्वपूर्ण और अनकही जानकारियां एकत्र कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए आनंद कुमार की छह महीने तक दिल्ली में ही योजना भी बताई जाती है।

यह भी पढ़ें: मां बन रणबीर-श्रद्धा को पछाड़ पाएंगी रानी? पहले दिन कितनी कमाई करेगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed