निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल मैदान की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान एक साक्षात्कार में बोनी कपूर इंडस्ट्री के तीनों खान को लेकर भविष्यवाणी की है। वहीं, अजय देवगन को लेकर भी बोनी कपूर ने बड़ी बात कही। चलिए आपको बताते हैं।
Boney Kapoor: निर्माता बोनी कपूर तीनों खान को लेकर की भविष्यवाणी, अजय देवगन के लिए कही यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षात्कार में बोनी कपूर ने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान स्टारडम की सराहना की। उन्होंने कहा तीनों खान दशकों तक चमकेंगे। वहीं, अजय देवगन के अभिनय कौशल की सराहना करते हुए बोनी कपूर ने कहा, 'वे बहुत ही सहजता से अपने किरदार में ढल जाते हैं'।
बोनी कपूर ने आगे कहा, 'अजय देवगन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने हर तरह की फिल्में की हैं। वे किरदार को निभाने के लिए अपनी जान लगा देते हैं। वे एक ऐसे शख्स हैं, जो 80 के दशक में भी अमिताभ बच्चन की तरह स्टार बने रहेंगे'।
फिलहाल बोनी कपूर अपने पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' की रिलीज की तैयारी में हैं। 'मैदान' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सैयद अब्दुल रहीम की जीवनी पर आधारित है। फिल्म में 1950 से 60 के दशक के दौरान भारतीय फुटबॉल में सैयद अब्दुल रहीम के योगदान को दिखाया गया है।
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के टेलीकास्ट पर बढ़ा विवाद, अब चुनाव आयोग के पास पहुंची कांग्रेस
Taaza Khabar Season 2: 'ताजा खबर' के दूसरे सीजन का टीजर जारी, वसंत की मौत की खबर से हैरत में पड़े दर्शक