आंखों में गुस्सा, चेहरे पर खून और देश के लिए समर्पण; 'बॉर्डर 2' से सामने आया अहान शेट्टी का दमदार पोस्टर
Ahan Shetty Border 2 Poster: अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर पर अहान काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर देश के दुश्मनों के खिलाफ गुस्सा साफ तौर पर नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'धरती मां का हर बेटा ही कसम निभाता है'
अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। अहान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- 'धरती हो या समंदर। धरती मां का हर बेटा ही कसम निभाता है।' बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को आ रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
साहस से भरा अहान का लुक
पोस्टर में अहान शेट्टी का दमदार लुक नजर आ रहा है। चेहरे पर उभरे चोट के निशान, गाल पर खून की धार और आंखों में झलकती दृढ़ता उनकी भूमिका को बेहद प्रभावशाली बना रही है। हाथों में हथियार थामे अहान एक दमदार सैन्य किरदार का हिंट दे रहे हैं। पोस्टर के विजुअल से यह साफ है कि 'बॉर्डर 2' भारतीय सेना के जांबाजों के अदम्य साहस को केंद्र में रखकर बनी है। फिल्म का टोन युद्ध स्थिति की तीव्रता, बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण को उजागर करता है।
सुनील शेट्टी ने भी साझा किया पोस्टर
अभिनेता सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा- 'सम्मान… अपनी छाप छोड़ जाता है और साहस तुम पर खूब जंचता है, बेटे।' इसके अलावा सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए फिल्म निर्माताओं ने लिखा- 'लहरों से भी मजबूत, तूफानों से भी प्रचंड- 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में।'
यह खबर भी पढ़ें: आधी रात को नेटफ्लिक्स ने सबस्क्राइबर्स को भेजा मेल, 6.47 लाख करोड़ वाली वॉर्नर ब्रदर्स की डील पर दी सफाई
भारी-भरकम स्टारकास्ट के साथ आएगी फिल्म
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन कर रहे हैं अनुराग सिंह, जो देशभक्ति और भावनात्मक कहानियाों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता हैं। यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज के सहयोग से जे.पी. दत्ता की जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है।