Ranveer Singh: एंटीलिया से रणवीर सिंह के साथ विजेंदर सिंह ने साझा कीं तस्वीरें, फैंस को भाया ऐसा अवतार
नीता अंबानी ने ओलंपियनों और पैरालिंपियनों को एक साथ लाने और उनके काम को सराहने के लिए 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी पहुंचे। मुक्केबाद विजेंदर सिंह ने रणवीर के साथ फोटो शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता रणवीर सिंह 29 सिंतबर को में नीता अंबानी के 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' इवेंट में शामिल हुए। ये समारोह भारत के ओलंपियन और पैरालिंपियन के लिए अंबानी परिवार के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया में आयोजित हुआ था। भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर इसी समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। इस फोटो में विजेंदर सिंह के साथ रणवीर सिंह, नीता अंबानी, अनंत अंबानी, आकाश अंबानी नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
भारत के ओलंपिक और पैरालिंपिक खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेता भी शामिल होने पहुंचे। रणवीर सिंह भी इस समारोह में अपनी एक अलग एनर्जी के साथ नजर आए। फोटो में नीता अंबानी लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए विजेंदर कुमार ने लिखा - 'जब मैं एक दयालु और सम्मानित महिला से एंटिलिया में मिला, वह सच में दया का सार हैं' सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियो में रणवीर सिंह अंबानी परिवार के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
Singham Again: रिलीज से पहले ही 'सिंघम अगेन' का धमाल, इतने करोड़ में बिके फिल्म के डिजिटल राइट्स?
रणवीर सिंह का वीडियो हो रहा है वायरल
हाल ही में पिता बने रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें कार्यक्रम स्थल के बाहर तैनात पैपराजी के साथ बातचीत करते हुए उनके उत्साहपूर्ण मूड को कैद किया गया। क्लिप में, रणवीर को फोटोग्राफरों से खुशी से हाथ मिलाते हुए और उत्साह से 'बाप बन गया रे' चिल्लाते देखा जा रहा है। रणवीर को पिता बनने और पत्नी-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ एक बच्ची का स्वागत करने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है।
नई पहले है 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ'
अंबानी परिवार की ओर से ओलंपियनों और पैरालिंपियनों को एक साथ लाकर उनके खेल को सराहा गया। इस समारोह में अंबानी परिवार 140 ओलंपियनों और पैरालिंपियनों को एक साथ लाए, उनकी सफलता का जश्न मनाया और खेलों में एकता को बढ़ावा दिया।