{"_id":"6936ea3bd5c9bb1e07044108","slug":"boys-were-on-fire-vijay-deverakonda-gives-shout-out-to-ranveer-singhs-dhurandhar-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को देखकर विजय देवरकोंडा ने दिया रिएक्शन, बोले- लड़कों ने आग लगा दी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को देखकर विजय देवरकोंडा ने दिया रिएक्शन, बोले- लड़कों ने आग लगा दी
Mon, 08 Dec 2025 08:40 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 08 Dec 2025 08:40 PM IST
सार
Vijay Deverakonda On Dhurandhar: दर्शक फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में विजय देवरकोंडा ने इसकी तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा हैं?
विज्ञापन
रणवीर सिंह, विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' की काफी तारीफ हो रही है। फैंस और आलोचकों ने इसकी सराहना की है। इस कड़ी में अब साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई और 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा ने तारीफ की
विजय देवरकोंडा ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को देखा और इसकी सोशल मीडिया पर तारीफ की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'कल रात धुरंधर देखी। बहुत मजा आया।' कास्ट और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'लड़के सब आग उगल रहे थे। पूरी टीम को मेरी तरफ से खूब प्यार और बधाइयां।'

धुरंधर फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर कर रही अच्छी कमाई
आपको बता दें 'धुरंधर' का सीक्वल मार्च 2026 में आने वाला है। इसे लेकर फैंस उत्साहित हैं। जब से यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से ही खूब पैसे कमा रही है। 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 117 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि इसने वर्ल्डवाइड 160 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

'एक फरिश्ता ऐसा ही करता है', रणवीर सिंह को लेकर सारा अर्जुन ने क्यों लिखी ऐसी बात? जानें
'धुरंधर' के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, और राकेश बेदी जैसे कलाकार हैं। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। यह फिल्म एक रॉ एजेंट की कहानी है जो टेरर नेटवर्क को नाकाम करने के लिए पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसता है। कुछ लोगों ने फिल्म के 3.5 घंटे के रनटाइम को लेकर चिंता जताई है।