{"_id":"68d0fac7f6b74233ec07398e","slug":"bts-images-from-priyadarshan-film-haiwaan-with-akshay-kumar-and-saif-ali-khan-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haiwaan: जारी है अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' की शूटिंग, सामने आईं बीटीएस तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Haiwaan: जारी है अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' की शूटिंग, सामने आईं बीटीएस तस्वीरें
Mon, 22 Sep 2025 12:59 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:59 PM IST
सार
Haiwaan BTS Photos: फिल्म 'हैवान' की शूटिंग जारी है। इसके सेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। आइए देखते हैं फिल्म की तस्वीरें।
विज्ञापन
हैवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक प्रियदर्शन अपनी नई फिल्म 'हैवान' की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जारी है। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान अहम किरदार में हैं। दोनों 17 साल बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन थेस्पियन फिल्म्स और केवीएन प्रोडक्शंस के तहत हो रहा है। फिल्म के सेट से बीटीएस तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है।
विज्ञापन
हैवान
- फोटो : अमर उजाला
40 फीसद पूरी हो चुकी शूटिंग
बताया जाता है कि रोमांचक थ्रिलर फिल्म 'हैवान' की शूटिंग लगभग 40 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। इसकी शूटिंग कोच्चि, वागामोन और ऊटी में हुई है। फैंस अक्षय और सैफ की जोड़ी के पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी हैं।
फिल्म के निर्माता वेंकट के नारायण और शैलजा फेन हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Drishyam 3: मोहनलाल ने की 'दृश्यम 3' की शुरुआत, शूटिंग से पहले शेयर कीं पूजा की तस्वीरें

मोहनलाल होंगे फिल्म का हिस्सा
हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने बताया था कि 'अगर आप मुझसे हैवान के बारे में पूछ रहे हैं, तो मोहनलाल उस फिल्म में हैं। हालांकि वह कौन सा किरदार निभा रहे हैं, इस पर मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहता। जब भी मैं कोई फिल्म बनाता हूं, तो मुझे कहानी ही उत्साहित करती है। मैं कभी भी कलाकारों के बारे में नहीं सोचता।'

अगले साल होगी रिलीज
प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी वाली अपकमिंग फिल्म 'हैवान' बन रही है। यह फिल्म मोहनलाल की फिल्म 'ओप्पम (2016)' पर आधारित बताई जा रही है। 'हैवान' ने पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें समुथिरकानी, असरानी और ईनार हेराल्डसन भी नजर आएंगे।