फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cannes 2026: Alia Bhatt Bids Farewell to the 79th Cannes Film Festival Shares Memories from the Three Days

कान 2026 को आलिया का अलविदा, तस्वीरों में साझा की 3 दिन की यादें; बेवजह हो रही ट्रोलिंग पर मां ने बढ़ाया हौसला

Thu, 14 May 2026 09:38 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 14 May 2026 09:38 PM IST
सार

Alia Bhatt at Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के बाद आलिया भट्ट ने वहां से वापसी कर ली है। वे पहले दिन यानी 12 मई को वहां पहुंची थीं और आज तीसरे दिन वहां लौट रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कान की तीन दिनों की यादें साझा की हैं।

विज्ञापन
Cannes 2026: Alia Bhatt Bids Farewell to the 79th Cannes Film Festival Shares Memories from the Three Days
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस साल कान फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू हुआ और 23 मई 2026 तक चलेगा। आलिया भट्ट फेस्टिवल के पहले दिन वहां पहुंचीं और अपने लुक से खूब वाहवही लूटी। पहले दिन उन्होंने रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराई। लगातार तीन दिनों तक उनका खूबसूरत और अलहदा अंदाज देखने को मिला। आज गुरुवार को एक्ट्रेस ने फेस्टिवल को अलविदा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन


Cannes 2026: पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन पर बनेगी बायोपिक, निशिल शेठ करेंगे निर्देशन; कान में हुआ एलान

विज्ञापन



ढेर सारी यादों के साथ आलिया ने कान फेस्टिवल को कहा अलविदा

आलिया भट्ट ने खूबसूरत पलों और ढेर सारी यादों को समेटते हुए प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल को अलविदा कह दिया है। साथ ही अगले साल फिर वापसी का वादा किया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी तीन दिनों की खूबसूरत यादें साझा की हैं। कुछ फेस्टिवल के लुक्स हैं तो कुछ बीटीएस पल हैं। 



आलिया ने की पूरी टीम की तारीफ

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। साथ ही उनके पूरे अनुभव को खूबसूरत बनाने के लिए पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'और हमारा काम पूरा हुआ। अगली बार तक के लिए अलविदा। स्पैम के लिए माफी रहेगी। पूरी टीम के लिए हिप हिप हुर्रे'!

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)




ट्रोलिंग पर मां ने बढ़ाया हौसला

आलिया के इस पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'ओह माय बेबी'। साथ ही बेटी की पूरी टीम की भी तारीफ करते हुए लिखा है, 'शानदार टीम को बहुत-बहुत बधाई! आप सभी ने सचमुच बहुत ही कमाल का, जबर्दस्त और बेहतरीन काम किया है'। सोनी राजदान ने इस तरह बेटी को तरह ट्रोल करने वालों को भी अप्रत्यक्ष रूप से करारा जवाब दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed