सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Bobby deol reveals Jana Nayagan Release Date film may release on Thalapathy vijay’s 52nd birthday

Exclusive: ‘जन नायकन’ पर बॉबी देओल ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब रिलीज हो सकती है थलापति विजय की आखिरी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 29 May 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल रिलीज होने वाली थी पर टल गई। अब बॉबी ने इस पर नई अपडेट दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Bobby deol reveals Jana Nayagan Release Date film may release on Thalapathy vijay’s 52nd birthday
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इस साल जनवरी में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘जन नायकन’ कई विवादों के बाद रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म के लीड एक्टर थलापति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उनके फैंस अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही यह फिल्म रिलीज हो जाए। इसी बीच फिल्म में विलेन का रोल करने वाले बॉबी देओल ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म कब रिलीज होने जा रही है।

Trending Videos

'लीक होने का सबको बहुत दुख हुआ'
अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि फिल्म 'जन नायकन' कब रिलीज हाेगी? बॉबी ने कहा, ‘यह फिल्म चुनाव से पहले विजय की आखिरी फिल्म होने वाली थी, लेकिन समझ नहीं आया कि कैसे इसकी रिलीज में देरी हो गई? फिर यह लीक भी हो गई, जिसका हम सभी को बहुत दुख हुआ। अब तो यह फिल्म कब रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी मुझे अब तक मिली नहीं है। हो सकता है कि यह अगले महीने विजय के जन्मदिन पर रिलीज हो जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन


विजय जो चाहते थे हासिल किया'
वहीं जब बॉबी से पूछा गया कि सेट पर विजय के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी थी? तो एक्टर ने कहा, ‘मैं उनको इतनी अच्छी तरह से जानता नहीं। सेट पर बहुत कम बात होती थी। वो बहुत चप रहते हैं पर मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने वो हासिल किया, जो वो चाह रहे थे। जिस तरह वो चुनाव में जीते हैं, यह अपने आपमें बहुत बड़ी उपलब्धि है।’

विज्ञापन

Bobby deol reveals Jana Nayagan Release Date film may release on Thalapathy vijay’s 52nd birthday
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
कब है थलापति का जन्मदिन?
थलापित विजय इस साल 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। ऐसी खबरें हैं कि यह फिल्म उनके जन्मदिन से कुछ दिन पहले 19 जून को रिलीज हो सकती है, पर इस बारे में अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। अब बॉबी का यह बयान फिल्म के रिलीज होने की खबर पुख्ता करता है।

Bobby deol reveals Jana Nayagan Release Date film may release on Thalapathy vijay’s 52nd birthday
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ‘जन नायकन’ विवाद?
एच विनोथ द्वारा निर्देशित ‘जन नायकन’ को अभिनेता विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सीबीएफसी से समय पर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसे टाल दिया गया। फिल्म की रिलीज के समय सेंसर बोर्ड ने अचानक इसे हरी झंडी देने से इनकार कर दिया। सेंसर पैनल के अधिकांश सदस्य इसे 'UA' सर्टिफिकेट देने के पक्ष में थे, लेकिन बोर्ड के एक सदस्य ने फिल्म में कथित रूप से धार्मिक सौहार्द्र बिगड़ने और भारतीय सेना के गलत चित्रण को लेकर आपत्ति जताई, जिससे फिल्म की रिलीज रोक दी गई।

Bobby deol reveals Jana Nayagan Release Date film may release on Thalapathy vijay’s 52nd birthday
फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : X
कोर्ट तक पहुंचा मामला
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी को लेकर फिल्म के निर्माताओं ने मद्रास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। विवाद काफी लंबा खिंच गया, जिसके कारण 9 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म अब पांच महीने बीत जाने के बाद भी अटकी हुई है। ‘जन नायकन’ में थलापति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Bobby deol reveals Jana Nayagan Release Date film may release on Thalapathy vijay’s 52nd birthday
बंदर फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
5 जून को रिलीज होगी 'बंदर'
बॉबी देओल जल्द ही अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'बंदर' में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 'समर' नाम के एक ऐसे पॉप स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर खत्म हो चुका है। वह अपनी पुरानी लोकप्रियता को वापस पाने के लिए बेताब है।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक महिला उस पर रेप का आरोप लगाती है। अब कौन सच बोल रहा है और क्या झूठ है, ये फिल्म देखने पर पता चलेगा। 'बंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी और सबा आजाद भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed