सब्सक्राइब करें

Exclusive: ‘कैफे में देखा और पीछा किया', शादी की 30वीं सालगिरह पर बॉबी ने बताया कैसे हुई पत्नी से पहली मुलाकात

Jaideep Karnik जयदीप कर्णिक
Updated Sat, 30 May 2026 07:00 AM IST
सार

Bobby Deol Exclusive Interview: अभिनेता बॉबी देओल आज अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मना रहे हैं। उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी किस्से से कम नहीं है। अमर उजाला से खास बातचीत में बॉबी ने बताया कि पत्नी तान्या से उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी? पढ़िए यह किस्सा बॉबी की जुबानी...

विज्ञापन
Bobby Deol Exclusive Interview Remember His First Meeting With Wife Tanya On Their 30th Wedding Anniversary
बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल एक रॉकस्टार की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच बॉबी देओल शनिवार 30 मई को अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अमर उजाला से खास बातचीत में पत्नी तान्या को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि पत्नी तान्या से उनकी मुलाकात कैसे हुई थी। 



पहली बार तान्या को कहां देखा?
पत्नी तान्या से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बॉबी ने कहा, 'तान्या को पहली बार मैंने एक कैफे रेस्टोरेंट में देखा था। मेरी बुआ की कॉलोनी में एक लड़का रहता था, आकाश। एक बार वो एक रेस्टोरेंट में 2-3 लड़कियों के साथ पहुंचा। वहां मैं भी था और वहीं मैंने पहली बार तान्या को देखा था।’

Bobby Deol Exclusive Interview Remember His First Meeting With Wife Tanya On Their 30th Wedding Anniversary
बॉबी और तान्या की शादी की तस्वीर - फोटो : X

पीछा किया और बिना बुलाए पार्टी में पहुंचे 
आगे बॉबी ने कहा, 'मैंने आकाश से ही तान्या का नाम पूछा। फिर मैंने आकाश से कहा कि मेरी तरफ से उसको हेलो बोलना। ये बात आई-गई हो गई। फिर एक दिन मुझे वो फिर मिली तब मेरे दिल से आवाज आई कि ये ही वो राइट पर्सन है, जो मेरे लिए बनी हैं। फिर मैंने कई बार उनका पीछा भी किया।'
बॉबी बोले, 'शुरू में काफी मुश्किलें भी आईं, वो मुझे देखकर अपना रास्ता बदल देती थीं। कई बार मैं उनके लिए पार्टीज में बिना बुलाए भी पहुंचा हूं। लेकिन फिर भी मैं कहूंगा कि उन्हें मनाने में बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।' 

Bobby Deol Exclusive Interview Remember His First Meeting With Wife Tanya On Their 30th Wedding Anniversary
तान्या के साथ बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

पहली कॉल में हुई चार घंटे तक बात
बॉबी ने आगे बताया, 'फिर जब हम एक दिन मिले तो मुझे उनका नंबर भी मिल गया। हालांकि, फोन नंबर मिलने के बाद भी मैंने सोचा कि एक हफ्ते तक इंतजार करता हूं, क्योंकि ज्यादा भाव नहीं देना चाहिए। फिर जब मैंने पहली बार कॉल किया तो हम लगभग चार घंटे तक बात करते रहे। धीरे-धीरे हर दिन बात करना और मिलना शुरू हो गया।'

मां को बताया लड़की ढूंढ ली है
अभिनेता ने कहा, 'फिर मैंने अपनी मां को बताया कि मैंने अपने लिए लड़की ढूंढ ली है। मां उस समय बहन के यहां अमेरिका में थीं। उन्होंने कहा कि रुक जा, मैं आऊंगी तब बात करूंगी। लेकिन तब तक मैंने अपनी चाची से, भाभी से और सनी भैया से भी तान्या को मिलवा दिया था।'

बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने यह भी बताया कि पहले उनकी शादी बैसाखी पर होने वाली थी, लेकिन उनकी सर्जरी के चलते यह आगे बढ़ गई और 30 मई को हुई। आज उनकी शादी को 30 साल पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol Exclusive Interview Remember His First Meeting With Wife Tanya On Their 30th Wedding Anniversary
पत्नी तान्या और बेटे के साथ बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

1996 में हुई बॉबी-तान्या की शादी
बॉबी देओल ने 30 मई 1996 को तान्या आहूजा (अब तान्या देओल) से शादी की। आज दोनों की शादी को 30 साल पूरे हो चुके हैं। बॉबी और तान्या के दो बेटे हैं, जिनके नाम आर्यमान और धरम देओल हैं। बॉबी के करियर में तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद पत्नी तान्या हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।

यह खबर भी पढ़ें: Exclusive: ‘जन नायकन’ पर बॉबी देओल ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब रिलीज हो सकती है थलापति विजय की आखिरी फिल्म

विज्ञापन
Bobby Deol Exclusive Interview Remember His First Meeting With Wife Tanya On Their 30th Wedding Anniversary
बंदर फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
5 जून को रिलीज होगी 'बंदर'
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'बंदर' में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 'समर' नाम के एक ऐसे पॉप स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर खत्म हो चुका है। वह अपनी पुरानी लोकप्रियता को वापस पाने के लिए बेताब है।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक महिला उस पर रेप का आरोप लगाती है। अब कौन सच बोल रहा है और क्या झूठ है, ये फिल्म देखने पर पता चलेगा। 'बंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी और सबा आजाद भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed