सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chandu Champion Kabir Khan Reacts On Teaming Up with Salman Khan For Babbar Sher Said this For Katrina Kaif

Kabir Khan: सलमान के साथ 'बब्बर शेर' पर कबीर खान ने तोड़ी चुप्पी, कैटरीना कैफ को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 03 Jul 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीर खान ने सलमान खान के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और कबीर खान ने 'बब्बर शेर' नाम की फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। उन्होंने कैटरीना कैफ को लेकर भी बात की है।

Chandu Champion Kabir Khan Reacts On Teaming Up with Salman Khan For Babbar Sher Said this For Katrina Kaif
कबीर सिंह, सलमान खान, कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

निर्देशक कबीर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। कार्तिक आर्यन स्टारर 'चंदू चैंपियन' को दर्शकों काफी पसंद आई है। फिल्म में कार्तिक अभिनय प्रदर्शन की खूब सराहना की गई। लंबे वक्त से खबरें हैं कि कबीर खान जल्द ही फिर से सलमान खान के साथ काम करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और कबीर खान ने 'बब्बर शेर' नाम की फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। दोनों 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' और 'ट्यूबलाइट' जैसी फिल्में साथ में कर चुके हैं। 

Trending Videos

'बब्बर शेर' पर क्या बोले कबीर खान

कैटरीना कैफ के साथ भी कबीर खान के बहुत अच्छे तालमेल हैं। दोनों साथ में कई प्रोजेक्ट्स में काम चुके हैं। ऐसे में सलमान और कबीर की नई फिल्म को लेकर जैसे ही अफवाहें उड़ीं, फैंस फिल्म में कैटरीना कैफ के होने की उम्मीद लगाने लगे। कबीर खान अब इन अफवाहों पर बात करते हुए इनका खंडन किया है। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि ये सब बाजार में अटकलें हैं। अभी कोई बब्बर शेर नहीं है। 'बब्बर शेर' को कबीर खान की अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Shabana Azmi: शादी से पहले जावेद से क्यों दूरी बना कर रखती थीं शबाना? पति की शराब की लत के बारे में भी की बात


कैटरीना के साथ करेंगे काम?

कबीर खान ने कहा कि वह किसी भी फ़िल्म के लिए कैटरीना से तभी संपर्क करेंगे जब भूमिका उनके लिए होगी। उन्होंने कहा, 'कैटरीना के साथ मैंने कई फिल्मों में काम किया है। मैं उनके साथ फिर से काम करना पसंद करूंगा। मगर यह सब स्क्रिप्ट और ऐसे कंटेट के ऊपर होगा, जो उनके पास ले जाने लायक हो। ये केवल तभी होगा जब मैं इसे लेकर उत्साहित होऊंगा, तभी तो वह भी इसके बारे में उत्साहित होगीं। ऐसा जब भी होगा मैं उनके साथ फिर से काम करना पसंद करूंगा।'

 
सलमान-कबीर की फिल्म को लेकर उत्सुक हैं फैंस

दर्शक लंबे वक्त से सलमान खान और कबीर खान की साथ में फिल्म को लेकर मांग कर रहे हैं। पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कबीर खान ने सलमान खान को एक स्क्रिप्ट दी है, जो उनके दिल के बेहद करीब है। कबीर को लगता है कि सलमान के अलावा ये स्क्रिप्ट किसी और के लिए उपयुक्त नहीं है। इस खबर से उनके फैंस उत्साहित हो गए थे। 

Krrish: ऋतिक रोशन की 'कृष' के जूनियर कृष्णा अब बड़े हो गए हैं, डॉक्टर बन करते हैं आंखों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed