फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Citadel Honey Bunny Samantha Ruth Prabhu reached mumbai and getting ready for tomorrow event

Citadel Honey Bunny: कल उठेगा 'सिटाडेल हनी बनी' की रिलीज डेट से पर्दा, कार्यक्रम के लिए मुंबई पहुंचीं सामंथा

Wed, 31 Jul 2024 09:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 31 Jul 2024 09:41 PM IST
सार

जब से मेकर्स की तरफ से सिटाडेल का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया था और सीरीज में वरुण और सामंथा के किरदारों के नाम से भी पर्दा उठाया था, तब से ही इसकी रिलीज डेट को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Citadel Honey Bunny Samantha Ruth Prabhu reached mumbai and getting ready for tomorrow event
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

 समांथा रुथ प्रभु और वरुण धवन की वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म चल रहा है। फैंस इस सीरीज को लेकर बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इन दोनों सुपरस्टार पर ओटीटी पर धमाल मचाता हुआ देखने के लिए भी बेकरार हैं। अब हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु मुंबई पहुंच गई हैं और कल मुंबई में होने वाले 'सिटाडेल: हनी बनी' कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन


 'सिटाडेल: हनी बनी' के कार्यक्रम के लिए मुंबई पहुंचीं सामंथा
जब से मेकर्स की तरफ से सिटाडेल का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया था और सीरीज में वरुण और सामंथा के किरदारों के नाम से भी पर्दा उठाया था, तब से ही इसकी रिलीज डेट को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि 'सिटाडेल: हनी बनी' की रिलीज की तारीख का खुलासा 1 अगस्त 2024 को होगा। सीरीज के निर्माताओं ने एक अगस्त को मुंबई में इवेंट का आयोजन किया है। पिछले दिनों सीरीज से जुड़ी दिलचस्प जानकारी देते के लिए मेकर्स ने फैंस के साथ रिलीज से जुड़ा एक पोस्ट भी साझा किया था।
विज्ञापन


1 अगस्त को मेकर्स उठाएंगे रिलीज डेट से पर्दा
अब सामंथा भी कल के कार्यक्रम के लिए मुंबई पहुंच गई हैं और अब कल फैंस को इस सीरीज की रिलीज डेट का भी पता चल जाएगा। बता दें कि 'सिटाडेल: हनी बनी' हॉलीवुड स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल का हिंदी रूपांतरण है। वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे और पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस भी साझा करेंगे, जहां सामंथा कथित तौर पर हनी का किरदार निभाने जा रही हैं, जबकि धवन बनी का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुख्य कलाकारों से सजी है 'सिटाडेल: हनी बनी'
'सिटाडेल: हनी बनी' में वरुण और सामंथा के अलावा के के मेनन, सिमरन, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार, काशवी मजमुंदर, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 

Kalki 2898 AD Collection Day 35: थमने का नाम नहीं ले रही 'कल्कि 2898 एडी' की आंधी, 35वें दिन भी बटोरे दर्शक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed