{"_id":"670e2733512c0846c70a8319","slug":"citadel-hunny-bunny-trailer-samantha-ruth-prabhu-varun-dhawan-action-spy-thriller-web-series-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Citadel Hunny Bunny Trailer: एक्शन से भरपूर दिखा सिटाडेल हनी बनी का ट्रेलर, पहली बार साथ दिखेंगे सामंथा-वरुण","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Citadel Hunny Bunny Trailer: एक्शन से भरपूर दिखा सिटाडेल हनी बनी का ट्रेलर, पहली बार साथ दिखेंगे सामंथा-वरुण
Tue, 15 Oct 2024 01:57 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:57 PM IST
सार
वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु अभिनीत एक्शन से भरपूर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। यह सीरीज 7 नवंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
सिटाडेल: हनी बनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु की जासूसी वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी का दमदार ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। एक्शन से भरपूर नजर आया सीरीज का ट्रेलर। इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है। 7 नवंबर को यह प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 देशों में रिलीज होगी।
सीरीज का ट्रेलर
सिटाडेल हनी बनी का ट्रेलर 90 के दशक की याद दिलाता है। इस सीरीज में रोमांच और एक्शन से भरपूर स्टंट देखने को मिलेगे। सीरीज में वरुण धवन ने बनी और सामंथा रुथ प्रभु ने हनी का किरदार निभाया है। यह वरुण और सामंथा की पहली वेब सीरीज साथ में है। सालों बाद, जब उनका खतरनाक अतीत सामने आता है, तो अलग-थलग पड़े हनी और बनी को फिर से मिलना चाहिए और अपनी छोटी बेटी की रक्षा के लिए लड़ना चाहिए। मशहूर जोड़ी राज और डीके द्वारा निर्देशित इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिकाओं में मजर आएंगे। यह वैश्विक सिटाडेल का हिस्सा है, जिसमें रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस नजर आए थे। इन दिनों प्रियंका इंग्लिश संस्करण सिटाडेल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
इससे पहले, सिटाडेल: हनी बनी का टीजर निर्माताओं द्वारा एक थ्रिलर जासूसी सीरीज का वादा करते हुए रिलीज किया गया था। वीडियो क्लिप में वरुण और सामंथा को हार्डकोर एक्शन सीक्वेंस करते हुए दिखाया गया। सामंथा दो पिस्तौल के साथ एक सीन में दो विरोधियों के साथ लड़ाते नजर आईं। वहीं सामंथा, वरुण के साथ एक फाइट सीक्वेंस में भी दिखाई दी। इस सीरीज में वरुण और समांथा के अलावा के.के. मेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन सभी के अलावा सीरीज में सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकीत परिहार और कश्वी मजमूदार जैसे कलाकार शामिल हैं। 'सिटाडेल: हनी बनी का प्रीमियर' 7 नवंबर को विशेष रूप से भारत में प्राइम वीडियो पर और 240 से अधिक देशों में किया जाएगा।
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक का धांसू टीजर हुआ जारी, गाने को हिट बनाने पिटबुल-दिलजीत आए साथ