फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Citadel Teaser Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Thrilling action Journey Of Suspense releasing on 7 november

Citadel Honey Bunny Teaser: नमक हलाल का गाना, पुरानी हिंदी फिल्मों सी झलकियां, ढूंढकर बताइए इसमें नया क्या है

Thu, 01 Aug 2024 03:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 01 Aug 2024 03:16 PM IST
सार

वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'सिटाडेल-हनी बनी' का धांसू टीजर कुछ ही देर पहले जारी किया गया है। सीरीज के टीजर में दोनों का एक्शन करते हुए लुक प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। साथ ही मेकर्स ने वेब सीरीज की रिलीज की घोषणा की। सीरीज में काफी कुछ है, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आया।

विज्ञापन
Citadel Teaser Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Thrilling action Journey Of Suspense releasing on 7 november
सिटाडेल - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin

विस्तार

आखिरकार, सामंथा और वरुण की सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर प्रशंसकों का इंतजार आज खत्म हुआ क्योंकि कुछ ही देर पहले प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज 'सिटाडेल' का टीजर रिलीज किया जा चुका है। इसकी झलक पाकर प्रशंक बेहद उत्साहित हैं। वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु की बहुप्रतीक्षित एक्शन से भरपूर सीरीज 'सिटाडेल ने अपना रोमांचकारी और एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज करके सभी को शब्दहीन कर दिया है। इस सीरीज में सामंथा बेहद ही रोमांचक अंदाज में गुंडों की पिटाई करती नजर आ रही हैं। जासूसी, रोमांस और एक्शन से भरी इस सीरीज के टीजर में 'नमल हलाल' का मशहूर गाना 'रात बाकी बात बाकी...' सुनाई दिया। इसके साथ ही सीरीज में कहीं कहीं पुरानी हिंदी फिल्मों जैसी झलकियां भी देखने को मिली।
विज्ञापन

Citadel Teaser Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Thrilling action Journey Of Suspense releasing on 7 november
सिटाडेल - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
इस सप्ताह की शुरुआत में 'सिटाडेल- हनी बनी' के निर्माता राज और डीके ने अपने एक्स हैंडल पर "01.08" अंक के साथ एक तारीख की घोषणा की थी, जैसे ही उन्होंने पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा किया था, तभी से प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी थी। प्रशंसक तो इस तारीख को देखकर यही अनुमान लगा रहे थे कि यह 'सिटाडेल' की रिलीज की तारीख है। एक प्रशंसक ने लिखा, "हनी बनी" दूसरे ने लिखा, " रिलीज के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" बहरहाल, आज जब सीरीज का टीजर रिलीज किया गया तो यह साफ हो गया कि राज और डीके द्वारा दी गई 1 अगस्त की तारीख टीजर रिलीज के लिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Citadel Teaser Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Thrilling action Journey Of Suspense releasing on 7 november
सिटाडेल - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
वरुण और सामंथा के अलावा इस वेब सीरीज में के के मेनन, सिमरन, सोहम मजूमदार, शिवांकित सिंह परिहार, काशवी मजूमदार, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'सिटाडेल: हनी बनी' प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। 'सिटाडेल: हनी बनी' प्राइम वीडियो पर 7 नवंबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

Citadel Teaser Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Thrilling action Journey Of Suspense releasing on 7 november
सिटाडेल - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज का हिस्सा बनने के बाद एक इंटरव्यू में सामंथा ने कहा था, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्शन करूंगी। लेकिन आज, मेरे लिए, इस इवेंट में होना मेरे लिए पहले से ही एक बड़ी जीत है, क्योंकि आखिरी पल में मुझे नहीं लगा कि मैं यह कर सकती हूं। मुझे नहीं लगा कि मैं सिटाडेल का हिस्सा बनूंगी। मैं राज, डीके, सीता और अमेजन की बहुत आभारी हूं। मुझे बस शारीरिक रूप से खुदको तैयार करन था।''
 

Citadel Teaser Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Thrilling action Journey Of Suspense releasing on 7 november
सिटाडेल - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
'सिटाडेल: हनी बनी' का ट्रेलर प्राइम वीडियो इंडिया ने पिछले महीने एक भव्य कार्यक्रम में जारी किया था। इसके साथ ही उन्होंने सीरीज के मोंटाज के हिस्से के रूप में एक छोटी क्लिप भी जारी की थी। उस क्लिप में वरुण और सामंथा धांसू एक्शन करते नजर आए थे। एक सीन में दोनों को बंदूक पकड़े हुए और कुछ लोगों से भिड़ते हुए दिखाया गया था।

Citadel Teaser Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Thrilling action Journey Of Suspense releasing on 7 november
सिटाडेल - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
काम की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अलावा वरुण अपने पिता और फिल्म निर्देशक डेविड धवन के साथ एक बार फिर से एक नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। कथित तौर पर, इसका नाम 'जवानी तो इश्क' हो सकता है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। वरुण और मृणाल के साथ डेविड धवन की आगामी फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में पूरा हो चुका है। बता दें इसमें वरुण और डेविड चौथी बार एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वे 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed