फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   craze of Kalki 2898 AD among audience in North America the film will be shown in over 210 IMAX shows

Kalki 2898 AD: उत्तरी अमेरिका में बन रहा है 'कल्कि 2898 एडी' का तगड़ा माहौल, इतने शो में दिखाई जाएगी फिल्म

Fri, 21 Jun 2024 10:32 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 10:32 AM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' के लिए उत्तरी अमेरिका के दर्शकों के बीच जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के शो की संख्या को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
craze of Kalki 2898 AD among audience in North America the film will be shown in over 210 IMAX shows
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

विस्तार

'कल्कि 2898 एडी' की चर्चा केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में भी हो रही है। उत्तरी अमेरिका में तो यह फिल्म आए दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड बना रही है। हाल ही में, खबर आई थी कि वहां 55,555 टिकटों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। अब नॉर्थ अमेरिका से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन


इतने शो में दिखाई जाएगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कल्कि 2898 एडी' ने उत्तरी अमेरिका में रिलीज से पहले ही 2 मिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 16.72 करोड़ रुपये) से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। खबर है कि वहां इस फिल्म के लिए 210 से ज्यादा आईमैक्स शो शेड्यूल किए गए हैं, जो वाकई में बड़ी बात है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विदेश में इस फिल्म को देखने के लिए लोग किस कद्र उतावले हैं।
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो 27 जून, 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन अदाकारी करते हुए नजर आएंगे। इन सभी के अलावा मृणाल ठाकुर, शोभना, पशुपति, अन्ना बेन, ब्रह्मानंदम, राजेंद्र प्रसाद समेत कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bollywood Stars: अभिनय में अव्वल इन सितारों ने जीता जनता का दिल, मनचाहे मुकाम के लिए अब भी संघर्ष जारी

सेंसर बोर्ड ने दिया 'यू/ए' प्रमाण पत्र 
इस फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। संतोष नारायणन ने अपनी धुनों से फिल्म को सजाया है। बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' को सेंसर बोर्ड की ओर से हरी झंडी मिल गई है। बोर्ड ने फिल्म को 'यू/ए' प्रमाण पत्र दिया है। फिल्म की अवधि 3 घंटे और 56 सेकंड बताई जा रही है।

Donald Sutherland Died: दिग्गज अभिनेता डोनाल्ड सदरलैंड का निधन, बेटे किफर ने साझा किया भावुक नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed