सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cricketer Shreyas Iyer Sister Shresta Iyer Social Media Post Controversy After Online Abuse She Delete Post

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की इंफ्लुएंसर बहन के लिए मुसीबत बनी एक पोस्ट, श्रेष्ठा को मिलीं धमकियां; बताया अपना दुख

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Cricketer Shreyas Iyer Sister Shresta Iyer Post Controversy: एक सोशल मीडिया पोस्ट क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की इंफ्लुएंसर बहन श्रेष्ठा के लिए मुसीबत बन गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका जीना मुश्किल कर दिया। एक अन्य पोस्ट के जरिए श्रेष्ठा ने सफाई दी है, अपना दुख भी बयां किया। जानिए, इस मामले पर वह क्या बोली हैं? 

Cricketer Shreyas Iyer Sister Shresta Iyer Social Media Post Controversy After Online Abuse She Delete Post
श्रेष्ठा अय्यर - फोटो : इंस्टाग्राम@shrestaiyer29
विज्ञापन

विस्तार

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा एक जानी-मानी इंफ्लुएंसर हैं। अपने भाई की टीम को सपोर्ट करते हुए उन्होंने मजाकिया अंंदाज में एक पोस्ट साझा की थी। लेकिन इसके बाद उनकी ट्राेलिंग हुई? धमकियां मिलीं? ऐसे में श्रेष्ठा ने एक  अन्य पोस्ट करके अपना दुख बताया है। साथ ही पुरानी पोस्ट को डिलीट करने की बात कही है। 

Trending Videos

श्रेष्ठा अय्यर को मिली धमकी 
श्रेष्ठा अय्यर ने अपनी नई पोस्ट में बताया कि उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। मजाक में श्रेष्ठा ने वह पोस्ट की थी लेकिन उसे डिलीट कर रही हैं। वह लिखती हैं, ‘लेकिन धमकी भरे मैसेज मिलना काफी दुख भरी बात है।’ श्रेष्ठा अय्यर ने आगे लिखा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इतनी नेगेटिविटी, नफरत क्यों फैलाई जा रही है? मैंने किसी का मजाक नहीं उड़ाया है।’ श्रेष्ठा का कहना है कि वह तो बस अपने भाई को सपोर्ट कर रही थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन





 
 

Cricketer Shreyas Iyer Sister Shresta Iyer Social Media Post Controversy After Online Abuse She Delete Post
श्रेयस और श्रेष्ठा अय्यर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कौन सी पोस्ट पर ट्रोल हुई थीं श्रेष्ठा अय्यर?
बता दें कि बीते दिनों श्रेष्ठा अय्यर ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर की थी। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक मजाक वाली बात कही। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स इलेवन का आईपीएल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। श्रेष्ठा के भाई श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स इलेवन टीम से आईपीएल में खेलते हैं। ऐसे में श्रेष्ठा ने मैच रद्द होने पर लिखा था, ‘साड्डे पंजाबियों दा दिल वड्डा हुंदा ऐ, दित्ते एक प्वाइंट।’ यह बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और श्रेष्ठा की ट्रोलिंग शुरू हो गई थी। कई लोगों ने उन्हें धमकियां भी दी थीं। 

श्रेष्ठा की सोशल मीडिया पर है अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग
श्रेष्ठा अय्यर के इंस्टाग्राम पर लगभग 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो बनाती हैं। अपने भाई श्रेयस को भी क्रिकेट मैच के दौरान सपोर्ट करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed