Deadpool And Wolverine: 'फाड़ देंगे सबकी', ह्यू-रयान ने हिंदी में भारतीय फैंस को दिया फिल्म देखने का न्योता
ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड की डेडपूल और वूल्वरिन की रिलीज में एक सप्ताह बचा है। ऐसे में मार्वल इंडिया ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए एक वीडियो साझा कर बताया है कि फिल्म के रिलीज होने में बस एक सप्ताह बाकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड अभिनीत फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन शुरुआत से चर्चा में बनी हुई है। दुनियाभर के दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। डेडपूल एंड वूल्वरिन जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मार्वल इंडिया ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए एक वीडियो साझा कर बताया है कि फिल्म के रिलीज होने में बस एक सप्ताह बाकी है। इसके साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू
डिज्नी/ मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मार्वल इंडिया ने वीडियो के साथ कैप्शन में टिकट बुक करने के लिए लिंक साझा कर लिखा, 'मार्वल स्टूडियोज की डेडपूल एंड वूल्वरिन को सिनेमाघरों में रिलीज होने में बस एक सप्ताह बाकी है। जाओ अभी अपने टिकट बुक करो।' रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है।
Satram Rohra: नहीं रहे ‘जय संतोषी मां’ के निर्माता सतराम रोहरा, पढ़िए फिल्म से जुड़े 10 अद्भुत किस्से
भारतीय प्रशंसकों के लिए हिंदी में दिया संदेश
अपनी रिलीज से पहले डेडपूल और वूल्वरिन ने भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी में वीडियो साझा किया है। मार्वल इंडिया द्वारा साझा किए गए वीडियो में ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड भारतीय प्रशंसकों को देसी अंदाज में टिकट बुक करने के लिए कहा है। ये फिल्म 26 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डेडपूल एंड वूल्वरिन अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं दर्शक
रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के जरिए रयान रेनॉल्ड्स एक बार फिर वेड विल्सन यानी डेडपूल के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं ह्यू जैकमैन फिर लोगन यानी वूल्वरिन के रोल में दिखाई देंगे।
Thandel: नागा चैतन्य के प्रशंसकों को लगा झटका, अगले साल तक के लिए खिसकी 'थंडेल' की रिलीज डेट!

कमेंट
कमेंट X