दीपिका पादुकोण बनीं भारत सरकार की पहली 'मेंटल हेल्थ एम्बेसडर', स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
Deepika Padukone Becomes Mental Health Ambassador: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर के तौर पर चुना है। जेपी नड्डा के साथ दीपिका की एक तस्वीर भी साझा की गई है।
विस्तार
इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने कहा, 'दीपिका पादुकोण के साथ यह साझेदारी भारत में मानसिक स्वास्थ्य पर आम चर्चा को बढ़ावा देगी और लोगों में जागरूकता फैलाने में मदद करेगी। यह पहल मानसिक स्वास्थ्य को सामाजिक दृष्टि से मान्यता दिलाने में अहम साबित होगी।'
#HealthForAll
On the occasion of World Mental Health Day 2025, Union Health Minister Shri @JPNadda Launches New Initiatives for the Tele MANAS App
Launches enhanced Tele MANAS App featuring Multi-lingual UI for enhanced accessibility, Chatbot feature for users to engage with… pic.twitter.com/Hg31PLW9AG — Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) October 10, 2025
A post shared by The Live Love Laugh Foundation (@tlllfoundation)
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने देशभर के नागरिकों के लिए एक बड़ी पहल की शुरुआत की है। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में उन्होंने नए स्वरूप वाले 'टेली-मानस' एप को लॉन्च किया। इस एप को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और संकट के समय मदद उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है।
दीपिका पादुकोण ने क्या कहा?
भारत सरकार की इस पहल पर बात करते हुए दीपिका ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कार्यक्रम में बात करते हुए कहा, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है कि मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए पहला मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। मैं मंत्रालय के साथ मिलकर इस दिशा में काम करने और देश की मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: अनिल कपूर के घर सेलेब्स का जमावड़ा, करवाचौथ की पूजा को पहुंचीं शाहिद-वरुण की पत्नी; शिल्पा-रवीना भी हुईं शामिल
वर्कफ्रंट पर दीपिका पादुकोण
बता दें इन दिनों दीपिका अपनी आने वाली फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं। वो शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में वर्षों बाद नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण एटली द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म AA22xA6 में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में होंगे।