फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone flaunting her baby bump unseen PICS with Ranveer Singh goes viral on social media

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के बेबी बंप की पहली तस्वीर हुई वायरल, इन फोटोज पर दिल हार बैठे फैंस

Tue, 07 May 2024 01:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 07 May 2024 01:24 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण का पहली बार बेबी बंप दिखाई दिया। मेट गाला छोड़ पति रणवीर सिंह संग मना रही हैं छुट्टियां।

विज्ञापन
Deepika Padukone flaunting her baby bump unseen PICS with Ranveer Singh goes viral on social media
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि उनकी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर भी दीपिका चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन जब से दीपिका ने अपनी प्रेग्रेंसी की खबर को सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर किया है तभी से फैंस दीपिका के बेबी बंप वाली फोटो देखने के लिए बेकरार हैं। दीपिका ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की कोई तस्वीर साझा नहीं की है। लेकिन दीपिका के किसी फैन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर उनकी बेबी बंप की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जोकि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


दीपिका की तस्वीर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी शादी से लेकर उनके हर एक खूबसूरत पल में उनके फैंस उनके साथ जुड़े रहे। अब जबकि दीपिका प्रेगनेंट हैं तो फैंस इससे जुड़ी हर जानकारी पर अपनी नजर रखते हैं। दीपिका ने अपनी प्रेग्रेंसी का खुलासा करते हुए यह भी बताया था कि वह सितंबर के महीने अपने बच्चे को जन्म देगी। ऐसे में फैंस उनके आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे महीने बीत रहे है, दीपिका खुद को ग्लैमर की दुनिया से दूर करती जा रही हैं। इस साल उन्होंने दुनिया का प्रतिष्ठित फैशन इवेंट 'मेट गाला' भी छोड़ दिया। फिलहाल वो इस समय बेबीमून इंजॉय कर रही हैं। 
विज्ञापन


पहली बार दिखाई दिया दीपिका का बेबी बंप
दीपिका की पहली बेबी बंप के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें पहली बार उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में दीपिका किसी शिप की सीढ़ियों से नीचे उतरती नजर आ रही हैं। दीपिका ने कंफर्टेबल और लूज कपड़े पहने हैं। फिर भी उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। दीपिका के पीछे सफेद कपड़ों में रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। दीपिका की यह फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी दीपिका की इस एक बेबी बंप की फोटो को देखकर बेहद खुश हैं और उन्हें लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Butterscotch Busy (@butterscotchbusy)



मेट गाला 2024
प्रेग्नेंसी के कारण ही दीपिका इस साल मेट गाला 2024 में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने साल 2017 में इस फैशन इवेंट में डेब्यू किया था। फिर 2018 और 2019 में भी नजर आई थीं। दीपिका की तरह प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट में शिरकत नहीं पाईं क्योंकि प्रियंका अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट ने साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है।
 

दीपिका के अधूरे काम
मेट गाला ना जा पाने की एक वजह है दीपिका की अधूरी फिल्मों की शूटिंग। दीपिका इन दिनों आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से उनकी कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह भी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)



इसके अलावा दीपिका को प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में भी देखा जाएगा, जो 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दरअसल, अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद दीपिका बॉलीवुड फिल्मों से एक छोटे सा ब्रेक लेंगी, ताकि वह अपने बच्चे के साथ समय बीता सकें। इसलिए वह सितंबर से पहले सभी अधूरे प्रोजेक्टस को पूरा कर देना चाहती हैं।
Allu Arjun: इस एक फिल्म ने बदल दी थी अल्लू अर्जुन की जिंदगी, बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं है बल्कि....
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed