फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone says amitabh bachchan tells everyone how much I eat irfaan khan Oh how much we miss you Piku

Deepika Padukone: दीपिका का स्पेशल पोस्ट, बोलीं- उन्हें पसंद है बताना कि मैं कितना खाती हूं, इरफान को किया याद

Wed, 08 May 2024 01:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 08 May 2024 01:31 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। दीपिका ने पीकू के 9 साल पूरे होने पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है। साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन और इरफान के लिए खास नोट भी लिखा।

विज्ञापन
Deepika Padukone says amitabh bachchan tells everyone how much I eat irfaan khan Oh how much we miss you Piku
फिल्म 'पीकू' के सेट की फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनके बेबी बंप की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दीपिका कभी अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर तो कभी प्रेग्रेंसी की खबर को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका की फिल्म 'पीकू' को आज रिलीज हुए पूरे 9 साल हो गए हैं। इस मौके पर मॉम टू बी दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'पीकू' की शूटिंग के दौरान की एक फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। साथ ही दीपिका ने इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन के बारे में एक ऐसी बात लिखी कि उनका पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया है।
विज्ञापन


दीपिका का स्पेशल पोस्ट
8 मई 2015 को रिलीज हुई फिल्म 'पीकू' को आज रिलीज हुए पूरे 9 साल हो गए हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'पीकू' की शूटिंग के दौरान की एक फोटो को साझा की है साथ ही अभिनेत्री ने इस फिल्म के दौरान हुआ एक मजेदार किस्सा भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीपिका ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कि है इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ दीपिका ने कैप्शन में अमिताभ बच्चन के लिए लिखा कि ''उन्हें पसंद है बताना कि मैं कितना खाती हूं।'' साथ ही दीपिका ने इरफान खान के लिए लिखा कि वह सभी उन्हें बहुत याद करते हैं। ''ओह हम बहुत ज्यादा तुम्हें याद करते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)


फिल्म 'पीकू'
फिल्म 'पीकू' में दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन और इरफान खान ने अहम भूमिका निभाई थी। अमिताभ ने फिल्म में दीपिका के पिता का किरदार निभाया था। अमिताभ बच्चन को कॉन्सटिपेशन की दिक्कत होती है। इरफान खान ने फिल्म में एक कैब ड्राइवर की भूमिका निभाई थी। रोड ट्रिप के दौरान इन तीनों की लाजवाब केमेस्ट्री देखने को मिलेती है। इस फिल्म की कहानी इन तीनों सितारों के इर्द गिर्द घूमती है। ये फिल्म 8, मई 2015 को रिलीज हुई थी।

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट है और सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। फिलहाल, रणवीर सिंह और दीपिका अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Allu Arju: सुकुमार ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ, बोले- आज मैं जो कुछ भी हूं सिर्फ इस अभिनेता की वजह से हूं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed