Deepika Padukone: दीपिका ने शेयर की सिंघम अगेन के सेट की तस्वीरें, ढेरों बधाइयों के साथ फैंस भेज रहे हैं तोहफे
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिंघम अगेन के सेट की कुछ लाजवाब तस्वीरें शेयर की हैं। लेडी सिंघम को उनके फैंस ढेरों बधाइयों के साथ लगातार तोहफे भी भेज रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपिका ने सेट से शेयर की तस्वीरें
यह सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। मां बनने से पहले दीपिका अपने सभी अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा कर लेना चाहती हैं, क्योंकि वह बच्चे के पैदा होने के बाद फिल्मों से एक छोटा ब्रेक लेंगी। इस साल सितंबर में दीपिका मां बन जाएंगी। इसलिए वह लगातार निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी कर रही हैं। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्य की यह तीसरी इंस्टालमेंट है 'सिंघम अगेन'। इस फिल्म में दीपिका के पहले पोस्टर को रोहित शेट्टी ने साझा किया था, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें नए अवतार के लिए बधाई दे रहे हैं, तो कुछ फैंस उन्हें मां बनने की शुभकामाओं के साथ तोहफे भेज कर दे रहे हैं। दीपिका का पहला लुक जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फिल्म 'सिंघम अगेन' के इस पहले पोस्टर में दीपिका अभिनेता अजय देवगन के सिंघम का लुक पोज करती आ रही हैं।
दीपिका मैम आपके साथ काम करके...
दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 'सिंघम अगेन' के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही अभिनेत्री को मिल रहे लगातार सरप्राइज गिफ्ट की भी तस्वीर दीपिका ने साझा की है। एक फोटो में दीपिका दो लड़कियों के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस फोटो में दीपिका बिना किसी मेकअप के बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ ही उन दोनों लड़कियों ने दीपिका को कमेंट में लिखा, ''दीपिका पादुकोण 'द ओनली लेडी सिंघम' आपसे मिलकर बेहद खुशी हो रही है मैम। यह दिन मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों में से एक रहे हैं। मैं बहुत लकी हूं कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला। मुझे आज भी वो दिन अच्छे से याद है जब आप मेरी तरफ देखकर मुस्कुराती थीं और जिस तरह से आप मुझे प्रोतसाहित करती थीं। मैं प्रार्थना करती हीं कि हम भविष्य में कई बार मिलते रहें। हमारी ओर से बहुत सारा प्यार। हमेशा और हमेशा के लिए मैम। प्यार और प्यार।''
फैंस भेज रहे हैं लगातार तोहफे
इससे पहले दीपिका ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें लाल, पीले और गुलाबी फूलों के बीच एक नोट लिखा था। इस खूबसूरत नोट पर लिखा है 'हमारी हीरो, लेडी सिंघम के लिए'।
इसके साथ ही दीपिका ने अपनी एक स्कैच भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे उनके फैन ने भेजा है।
निर्देशक रोहित शेट्टी ने दीपिका की एक जबरदस्त फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मेरी हीरो.... रील मैं भी और रीयल लाइफ में भी... लेडी सिंघम।' 'सिंघन अगेन' कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है।
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह, अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी
मौनी रॉय- 'डिज्नी प्रिंसेस नहीं, बल्कि अब चुड़ैल हूं मैं'