फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Devara actor NTR said Jigra Actress Alia Bhatt is her True Friend in Mumbai in Devara Ka Jigra Interview

NTR: जूनियर एनटीआर ने आलिया भट्ट को बताया सच्ची दोस्त, 'देवरा का जिगरा' इंटरव्यू में आए नजर

Tue, 24 Sep 2024 04:08 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 24 Sep 2024 04:08 PM IST
सार

जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी-अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच हाल में ही दोनों 'देवरा का जिगरा' नामक इंटरव्यू में शामिल हुए थे, जहां एनटीआर ने अभिनेत्री को अपनी सच्ची दोस्त बताया है। 

विज्ञापन
Devara actor NTR said Jigra Actress Alia Bhatt is her True Friend in Mumbai in Devara Ka Jigra Interview
आलिया भट्ट-जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @dharmamovies

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों अपनी आगामी फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आलिया भट्ट 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं, जबकि एनटीआर 'देवरा' में नजर आएंगे। हाल में ही दोनों 'देवरा का जिगरा' नामक इंटरव्यू के लिए जुटे थे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी मजेदार और दिलचस्प बातें कीं। इस बातचीत के दौरान जूनियर एनटीआर ने खुलासा किया वो और आलिया अच्छे दोस्त हैं। 

विज्ञापन


एनटीआर ने आलिया को बताया मुंबई में सच्ची दोस्त 
आलिया और जूनियर एनटीआर इससे पहले साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' में साथ काम कर चुके हैं। इस इंटरव्यू के दौरान एनटीआर ने खुलासा करते हुए बताया कि आलिया शुरू से ही मुंबई में उनकी एक सच्ची दोस्त रही हैं। इस इंटरव्यू के दौरान दोनों के साथ दिग्गज हिंदी फिल्म निर्माता- निर्देशक करण जौहर भी मौजूद थे। इस बातचीत के दौरान एनटीआर ने कहा, "मैं बॉम्बे में आलिया के अलावा किसी और दोस्त की कल्पना नहीं कर सकता। निश्चित रूप से उनके बाद ही रणबीर से भी दोस्ती हुई। उन्होंने आगे कहा, रणबीर और मैं नहीं दोस्त नहीं थे, पहले मेरी और आलिया की दोस्ती हुई और फिर बाद में रणबीर के साथ मेरी दोस्ती हुई।"
विज्ञापन

Parineeti-Raghav Chadha: परी-राघव की शादी को एक साल पूरा, रीना मल्होत्रा ने बेटी-दामाद के लिए लिखा प्यारा नोट
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीआर और आलिया भट्ट का दिखा मस्तीभरा अंदाज 
इस बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी मस्ती की। दोनों के बीच इस बात पर काफी विचार हुआ कि उनकी फिल्मों में से सबसे पहले किसकी फिल्म का नाम रखा गया था। हालांकि, बाद में ये निष्कर्ष निकाला गया कि देवरा ही वो फिल्म थी, जिसका नाम पहले रखा गया। दोनों इस दौरान काफी चकित थे कि कैसे दोनों की फिल्मों का उच्चारण एक जैसा ही लगता है। बताते चलें कि 'देवरा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जबकि आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' भाई बहन के रिश्ते पर आधारित एक भावनात्मक फिल्म है। देवरा 27 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं, जिगरा 11 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। 

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)



आगामी फिल्म 'हाउसफुल 5' के स्टारकास्ट संग नजर आए अक्षय कुमार
अलग-अलग जासूसी थ्रिलर में नजर आएंगे एनटीआर और आलिया 
बात करें दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की, तो 'देवरा' के बाद जूनियर एनटीआर यशराज फिल्म्स के जासूसी थ्रिलर 'वॉर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी नजर आने वाले हैं। वहीं, आलिया 'जिगरा' के बाद, यशराज फिल्म्स की ही जासूसी पर आधारित फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह शरवरी वाघ के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इसके बाद वो अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। 
Karan Johar: करण का बयान- इंडस्ट्री ने नहीं किया शाहरुख की क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल, आमिर को बताया गेम चेंजर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed