फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Did Deepika Padukone and Ranveer Singh sharing sonogram of their first child it is a fake pic

Deepika Ranveer: दीपिका-रणवीर के पहले बच्चे के सोनोग्राफी की नकली तस्वीर हुई वायरल, डीपफेक का हुए शिकार

Thu, 16 May 2024 02:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 16 May 2024 02:09 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक जोड़े की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में जोड़े के साथ एक बच्चे के सोनोग्राफी की तस्वीर दिख रही है। इस फोटो में दिखने वाला जोड़ा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Did Deepika Padukone and Ranveer Singh sharing sonogram of their first child it is a fake pic
रणवीर-दीपिका- डीपफेक फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट और नोरा फतेही के डीपफेक वीडियो के बाद अब इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम भी शुमार हो गया है। जल्द ही माता-पिता बनने वाले रणवीर और दीपिका भी अब डीपफेक का शिकार हो गए हैं। दीपिका और रणवीर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


डीफफेक फोटो
सोशल मीडिया पर एक जोड़े की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे दीपिका और रणवीर की फोटो बताया जा रहा है। तस्वीर में, एक औरत के हाथ में अल्ट्रासाउंड की फोटो पकड़ी हुई है। साथ ही उस महिला ने एक लड़के को गले लगाया हुआ है। दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। दोनों ने कैप लगा रखी है। लड़के के कैप पर डैड और लड़की के कैप पर मॉम लिखा हुआ है। साथ ही लड़की के गाल में डिंपल भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर यह अफवाह है कि यह फोटो और किसी की नहीं बल्कि दीपिका-रणवीर के साथ उनके आने वाले बच्चे की सोनोग्राफी की तस्वीर है। 
विज्ञापन


पोस्ट को लेकर जानकारी
हालांकि एक जांच के जरिए पुष्टि हुई कि तस्वीरों में मौजूद लोग वास्तव में दीपिका और रणवीर नहीं हैं। यह तस्वीर हलीमे कुकुक की है, जिन्होंने 13 मई को एक्स अकाउंट पर अपनी प्रेग्रेंसी की घोषणा की थी। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक साथ मुंबई में देखा गया था। इन दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। क्योंकि इस फोटो में दीपिका का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। दोनों जल्द ही सितंबर में माता-पिता बन जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



दीपिका की आने वाली फिल्में
दीपिका अपने बच्चे के जन्म से पहले ही सभी आगामी फिल्मों की शूटिंग खत्म कर देना चाहती है। इसलिए दीपिका 'कल्कि 2989 एडी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, साथ ही दीपिका 'सिंघम अगेन' की शूटिंग भी जल्द ही खत्म कर देंगी। 

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
रणवीर सिंह निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा 'डॉन 3' और 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed