सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh Upcoming Punjabi Movie Ranna Ch Dhanna Release Date Announce

Diljit Dosanjh: 'रन्ना च धन्ना' में लीड रोल निभाएंगे दिलजीत, जानिए कब रिलीज होगी अभिनेता की पंजाबी फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 25 Jun 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Diljit Dosanjh Punjabi Movie Ranna Ch Dhanna: दिलजीत दोसांझ मल्टी टैलेंटेड हैं। सिंगिंग के अलावा एक्टिंग भी कमाल की करते हैं। एक बार फिर वह अभिनय के रंग में रंगे नजर आएंगे, सिनेमाघरों में उनकी फिल्म 'रन्ना च धन्ना' रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट मेकर्स ने साझा की है। 

Diljit Dosanjh Upcoming Punjabi Movie Ranna Ch Dhanna Release Date Announce
फिल्म 'रन्ना च धन्ना' में दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है। पंजाबी फिल्मों के अलावा वह हिंदी फिल्मों में भी अहम किरदार निभा चुके हैं। उनकी एक नई पंजाबी फिल्म 'रन्ना च धन्ना' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। जानिए, थिएटर में कब दस्तक देगी दिलजीत की यह पंजाबी फिल्म?

लीड रोल में होंगे दिलजीत दोसांझ 

फिल्म 'रन्ना च धन्ना' के मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। एआई से बना इस पोस्टर में दिलजीत डॉक्टर बने नजर आ रहे हैं, उनके चारों तरफ नर्स नजर आ रही हैं। दिलजीत की आंखों पर हार्ट इमोजी बने हैं। इससे अंदाजा लगा कि रहा है कि फिल्म रोमांटिक कॉमेडी होने वाली है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म? 

फिल्म 'रन्ना च धन्ना' को अमरजीत सिंह सरोन निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर पवन गिल, अमन गिल और धर्मिंदर सिंह हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट 25 जून 2027 है। 


Diljit Dosanjh Upcoming Punjabi Movie Ranna Ch Dhanna Release Date Announce
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर भी चर्चा में दिलजीत 

हाल ही में इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर भी दिलजीत दाेसांझ चर्चा में रहे। इस फिल्म में उन्होंने एक अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म बंटवारे के दर्द के साथ एक प्रेम कहानी को बयां करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed