अमरावती में दिखी चाचा-भतीजे की जबरदस्त बॉन्डिंग, राम चरण ने की पवन कल्याण की तारीफ; तस्वीरें शेयर कर लिखा नोट
Ram Charan Meets Pawan Kalyan: राम चरण ने हाल ही में अपने चाचा और आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण के साथ समय बिताया। जानिए मुलाकात में क्या कुछ रहा खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम चरण और आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण की यह मुलाकात अमरावती में हुई, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। साथ ही एक्टर ने एक खास नोट भी शेयर किया।
गरु के साथ एक शानदार शाम बिताई
राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘गरु के साथ एक शानदार शाम बिताई। अमरावती में बन रहे जन सेना पार्टी के नए ऑफिस की प्रगति देखकर बहुत अच्छा लगा। पूरी टीम को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं।’
शेयर की गई तस्वीरों में राम चरण और पवन कल्याण को साथ में देखा जा सकता है। ये फोटो अमरावती में बन रहे जन सेना पार्टी के नए ऑफिस की हैं। यह मुलाकात एक तरफ जहां पारिवारिक समय थी, वहीं राम चरण ने पार्टी के नए मुख्यालय का काम भी करीब से देखा।
Spent a lovely evening with @PawanKalyan Garu ❤️
It was great to see the progress of the new @JanaSenaParty office in Amaravati. Wishing the entire team continued success on their journey ahead. pic.twitter.com/0kfP3S4XxW— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) June 24, 2026
फैंस ने की बॉन्डिंग की तारीफ
पोस्ट सामने आते ही दोनों सितारों के फैंस काफी उत्साहित नजर आए। लोगों ने चाचा-भतीजे की इस बॉन्डिंग की खूब तारीफ की। साथ ही राम चरण ने पार्टी के काम को लेकर अपनी सराहना भी जताई और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
पवन कल्याण इस समय आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं और फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति में भी उनका बड़ा नाम है। उनकी जन सेना पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।
ये भी पढे़ं- शाहरुख खान, ऋषि कपूर और दिव्या भारती की फिल्म ‘दीवाना’ के 34 साल पूरे; जानिए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से
वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण आखिरी बार डायरेक्टर बुची बाबू साना की फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और आलोचनाओं के बावजूद ब्लॉकबस्टर साबित हुई। राम चरण इन दिनों अपने काम के साथ-साथ परिवार के साथ बिताए खास पलों को भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।