सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Trp week 24 List Ganga Mai Ki Betiyan To Vasudha And Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 At Top 5

तुलसी और अनुपमा की राह में रोड़ा बनीं ‘गंगा माई की बेटियां’, 24वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन रहा अव्वल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 25 Jun 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

TRP Week 24: 24वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन से सीरियल ने टॉप 5 में जगह बनाई? किसको सबसे ज्यादा दर्शकों ने पसंद किया। किसको कितनी टीआरपी मिली है। यहां जानिए। 
 

Trp week 24 List Ganga Mai Ki Betiyan To Vasudha And Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 At Top 5
24वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दर्शकों की पसंद टीवी सीरियल के मामले में तेजी से बदली है। अब तक जहां टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहते थे, लेकिन अब ये टॉप 5 में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जानिए, 24वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन-कौन जगह बनाने में कामयाब रहा। 

Trp week 24 List Ganga Mai Ki Betiyan To Vasudha And Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 At Top 5
सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' - फोटो : सोशल मीडिया

गंगा माई की बेटियां 

सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ ने पिछले दो-तीन हफ्ते से टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में अपने लिए जगह बनाई है। इस सीरियल को 24वें हफ्ते में 1.9 की रेटिंग मिली है। यह सीरियल पहले स्थान पर है। 
23वें हफ्ते में भी इतनी ही टीआरपी रेटिंग मिली थी। यह सीरियल गंगा नाम की साधारण महिला और उसके बेटियों के संघर्ष की कहानी कहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Trp week 24 List Ganga Mai Ki Betiyan To Vasudha And Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 At Top 5
सीरियल 'वसुधा' - फोटो : सोशल मीडिया

वसुधा 

सीरियल ‘वसुधा’ 24वें हफ्ते में टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है। इसकी 1.8 की टीआरपी रेटिंग रही है। 23वें हफ्ते भी इसको 1.8 की रेटिंग ही मिली थी। यह सीरियल एक सीधी सरल की लड़की वसुधा की जिंदगी और उसके प्यार की कहानी को बयां करता है। 

विज्ञापन

Trp week 24 List Ganga Mai Ki Betiyan To Vasudha And Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 At Top 5
सीरियल 'तुम से तुम तक' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

तुम से तुम तक 

शरद केलकर स्टारर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस सीरियल को 24वें हफ्ते में 1.7 की रेटिंग मिली है, टीआरपी लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर है। इसकी 23वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग 1. 8 थी। यह सीरियल ऐसे कपल की कहानी कहता है, जिनके बीच में उम्र का बड़ा फासला है। 

Trp week 24 List Ganga Mai Ki Betiyan To Vasudha And Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 At Top 5
सीरियल 'नागिन 7' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

टॉप 5 में रहे ये दो सीरियल 

‘नागिन 7’ 24वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चोथे नंबर पर है। इसे 1.6 की रेटिंग मिली है। जबकि 23वें हफ्ते में इसको 1.5 की रेटिंग मिली थी। इस सीरियल की टीआरपी बढ़ी है। वहीं सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की टीआरपी 24वें हफ्ते में 1.5 की रही है, यह लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहा है। 23वें हफ्ते में भी यह सीरियल 1.5 की टीआरपी पर अटका हुआ था। सीरियल ‘अनुपमा’ की बात की जाए तो यह टॉप 5 से बाहर हो चुका है। इसे 24वें हफ्ते में 1.5 की टीआरपी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed