Aly Goni: ‘जैस्मिन तैयार है…’ अली गोनी ने शादी को लेकर साझा की खुशखबरी, जानें कब बनाएंगे गर्लफ्रेंड को हमसफर?
Aly Goni Marriage Plans: टीवी एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन लगभग 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर ही इनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जाती हैं। फैंस को इनकी शादी का इंतजार है। हाल ही में अपनी शादी को लेकर फ्यूचर प्लान अली गोनी ने भी साझा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी सीरियल की दुनिया में अली गोनी और जैस्मिन भसीन चर्चित नाम हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में भी हैं। शादी को लेकर भी यह कपल सीरियस है। हाल ही में अली गोनी ने एक इंटरव्यू में जिक्र किया कि वह शादी को लेकर प्लान बना रहे हैं। जानिए, कब होगी अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी?
अली गोनी कब करेंगे जैस्मिन से शादी?
इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई हालिया बातचीत में अली गोनी ने कहा, ‘मेरी मम्मी बोल रही हैं कि शादी कर लो। जैस्मिन भी तैयार है, मैं भी बिल्कुल तैयार हूं।’ आगे वह थोड़ा शरमाते हैं और कहते हैं, ‘हो सकता है कि जल्द ही आपको कोई खबर मिले। प्लान हो सकता है।'
View this post on Instagram
कब जगजाहिर किया था अली और जैस्मिन ने अपना रिश्ता
अली गोनी ने साल 2020 में डेट करना शुरू किया था लेकिन शुरुआत में अपना रिश्ता छिपाकर रखा। फिर अचानक अली गोनी जैस्मिन से मिलने के लिए ‘बिग बॉस 14’ रियलिटी शो में पहुंचे। इस दौरान ही फैंस को इनके रिश्ते के बारे में पता चला। आगे चलकर दोनों ने अपना रिलेशनशिप पब्लिक के सामने स्वीकार भी किया।
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं अली गोनी?
अली गोनी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। एक्टिंग के अलावा वह बिजनेस भी करते हैं। पिछले दिनों ‘लाफ्टर शेफ 3’ में भी नजर आए। इस शाे में वह अपने मस्ती भरे अंदाज और कुकिंग स्किल्स की वजह से पॉपुलर हुए।