सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Know About Perizaad Zorabian Who Was A Co Star Of Amitabh Bachchan But Left Bollywood At Peak

Perizaad Zorabian: अमिताभ के साथ की फिल्म, रातों-रात बनीं स्टार; अचानक छोड़ी इंडस्ट्री; अब कर रहीं हैं ये काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 25 Jun 2026 04:57 PM IST
सार

Perizaad Zorabian: क्या आपको फिल्म ‘बॉलीवुड कॉलिंग’ याद है? नागेश कुकुनूर की इस फिल्म ने 2000 के दशक की शुरुआत में एक अलग तरह की इंग्लिश लैंग्वेज सिनेमा को पहचान दिलाई थी। इस फिल्म में ओम पुरी और पेरीजाद जोराबियन की एक्टिंग को काफी सराहा गया था।

विज्ञापन
Know About Perizaad Zorabian Who Was A Co Star Of Amitabh Bachchan But Left Bollywood At Peak
पेरीजाद जोराबियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरीजाद जोराबियन ने अपने शुरुआती करियर में काफी नाम कमाया। बॉलीवुड कॉलिंग के बाद उन्होंने ‘जोगर्स पार्क’, ‘मोर्निंग रागा’ और ‘एक अजनबी’ जैसी फिल्मों में काम किया। उस समय उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन तभी उन्होंने एक चौंकाने वाला फैसला लिया। उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया और अपने फैमिली बिजनेस में वापस लौट गईं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस बनना कभी प्लान ही नहीं था
पेरीजाद खुद को ‘एक्सिडेंटल एक्ट्रेस’ कहती हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि एक्टिंग उनके लाइफ प्लान का हिस्सा कभी नहीं था। बचपन से ही वह अपने परिवार के पोल्ट्री बिजनेस ‘जोराबियन चिकन’ को आगे बढ़ाना चाहती थीं।

विज्ञापन

मुंबई से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह MBA करने न्यूयॉर्क चली गईं। वहां उन्होंने ली स्ट्रेसबर्ग थिएटर एन्ड फिल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग सीखी और डांस क्लासेस भी लीं, लेकिन सिर्फ एक्सपीरियंस के लिए। उनका असली मकसद हमेशा भारत लौटकर फैमिली बिजनेस संभालना ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Know About Perizaad Zorabian Who Was A Co Star Of Amitabh Bachchan But Left Bollywood At Peak
पेरीजाद जोराबियन - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे मिली पहली फिल्म?
मुंबई लौटने के बाद वह अपने पिता के साथ बिजनेस सीख रही थीं। तभी एक मॉडल कोऑर्डिनेटर ने उन्हें देखा और मॉडलिंग का ऑफर दिया। बाद में उन्हें बताया गया कि डायरेक्टर नागेश कुकुनूर अपनी फिल्म ‘बॉलीवुड कॉलिंग’ के लिए एक अलग तरह का चेहरा ढूंढ रहे हैं।

पेरीजाद ने ऑडिशन दिया और उन्हें फिल्म मिल गई। उन्होंने यह फिल्म सिर्फ एक एक्सपीरियंस के तौर पर की थी, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही उन्हें पहचान मिल गई और कई नए मौके मिलने लगे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अमिताभ बच्चन, ओम पुरी, शबाना आजमी और विक्टर बनर्जी जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की।

Know About Perizaad Zorabian Who Was A Co Star Of Amitabh Bachchan But Left Bollywood At Peak
पेरीजाद जोराबियन - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों छोड़ी फिल्मों की दुनिया?
एक्टिंग के साथ-साथ पेरीजाद हमेशा अपने फैमिली बिजनेस से जुड़ी रहीं। लेकिन शादी के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदलने लगीं। उन्होंने 33 साल की उम्र में शादी की और 34 में मां बनीं। उन्होंने महसूस किया कि फिल्मों की शूटिंग और परिवार दोनों को साथ संभालना मुश्किल हो रहा है।

उनके पति बोमन ईरानी (एक्टर नहीं) ने भी कहा था कि वह चाहेंगे कि शादी के बाद उन्हें ज्यादा ट्रैवल न करना पड़े। हालांकि उन्होंने कभी पेरीजाद को काम करने से नहीं रोका, लेकिन अपनी पसंद जरूर बताई। पेरीजाद ने बताया कि उस बातचीत के बाद उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की।

Know About Perizaad Zorabian Who Was A Co Star Of Amitabh Bachchan But Left Bollywood At Peak
पेरीजाद जोराबियन - फोटो : सोशल मीडिया

फैमिली और बिजनेस को चुना
मां बनने के बाद उन्होंने पूरी तरह परिवार पर ध्यान देने का फैसला किया। उसी दौरान उनके पिता जोराबियन ब्रांड को आगे बढ़ा रहे थे और नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे थे। पेरीजाद ने भी धीरे-धीरे बिजनेस में दिलचस्पी लेनी शुरू की। पहले उन्होंने पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर सुझाव दिए, फिर वह पूरी तरह कंपनी से जुड़ गईं।

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर- द मूवी' का टीजर रिलीज, दिखा मुन्ना-गुड्डू का भौकाल; रवि किशन ने दिया सरप्राइज

आज वह जोराबियन बिजनेस का अहम हिस्सा हैं, जहां करीब 700 लोग काम करते हैं और कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब 120 करोड़ रुपये है। पेरीजाद भले ही फिल्मों से दूर हो गई हों, लेकिन उन्होंने एक अलग दुनिया में अपनी नई पहचान और सफलता हासिल कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed