सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Alka Yagnik Responds To Fans Concern Over Wheelchair Video Writes I Am Fine

व्हीलचेयर वीडियो पर अलका याग्निक ने तोड़ी चुप्पी, फैंस की चिंता पर सिंगर ने किया पोस्ट; लिखा- ‘मैं ठीक हूं’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 25 Jun 2026 05:42 PM IST
सार

Alka Yagnik: अलका याग्निक को मंगलवार को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस दौरान सिंगर व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंची थी। इसके बाद फैंस ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की थी। अब अलका ने पोस्ट कर हेल्थ अपडेट शेयर की है। 

विज्ञापन
Singer Alka Yagnik Responds To Fans Concern Over Wheelchair Video Writes I Am Fine
अलका याग्निक को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हाल ही में अलका याग्निक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर ले जाया जा रहा है। यह वीडियो उनके पद्म भूषण सम्मान लेने के बाद का है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की, जिसके बाद अब सिंगर ने खुद एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ हेल्थ अपडेट शेयर की है। 

विज्ञापन

अलका ने दी हेल्थ अपडेट
60 साल की मशहूर सिंगर ने हाल ही में वायरल हो रहे अपने व्हीलचेयर वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि उनकी तबीयत ठीक है और वह तेजी से रिकवरी कर रही हैं। गुरुवार को जारी एक बयान में उन्होंने अपने चाहने वालों का धन्यवाद किया और कहा कि वीडियो को लेकर जो चिंता जताई जा रही है, वह समझ में आती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘आप सभी के प्यार, चिंता और दुआओं के लिए धन्यवाद। मैंने उस वीडियो को लेकर लोगों की चिंता देखी है और मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और धीरे-धीरे बेहतर हो रही हूं। पद्म सम्मान समारोह के लंबे और यादगार दिन के बाद मैं काफी थक गई थी, इसलिए बाहर निकलते समय मैंने व्हीलचेयर की मदद ली।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अवॉर्ड के बाद किया था हेल्थ का खुलासा
समारोह के एक दिन बाद सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ जर्नी के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से वह स्वास्थ्य कारणों की वजह से पब्लिक इवेंट्स से दूर थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं।

उन्होंने साल 2024 में खुलासा किया था कि उन्हें सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस नाम की एक दुर्लभ बीमारी है, जिसकी वजह से उन्हें लंबे समय तक पब्लिक लाइफ से दूर रहना पड़ा।

इन सितारों को मिला सम्मान
इस समारोह में कई बड़े नामों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें ममूटी और आर माधवन शामिल थे। वहीं दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को मिला सम्मान उनके भाई अरविंद शाह ने ग्रहण किया। इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए गए, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Krishi Thapanda: एक्ट्रेस के फ्लैट में मिला युवक का शव, जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा; कौन हैं कृषी थापांडा?

अपने करियर में अलका याग्निक ने कई हिट गाने दिए हैं और वह देश की सबसे पसंदीदा प्लेबैक सिंगर्स में से एक रही हैं। उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड, 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड और कई अन्य सम्मान भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed