शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार 34 साल पूरे कर लिए हैं। दिल्ली का एक आम लड़का, जो कभी सिर्फ 1,500 रुपये लेकर मुंबई आया था, आज अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अरबपति बन चुका है। आइए जानते हैं किंग खान की कुल संपत्ति, आलीशान घरों, बिजनेस और महंगी कारों के बारे में सबकुछ।
शाहरुख खान के सिनेमा में पूरे हुए 34 साल, जानें कुल संपत्ति-आलीशान घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन
Shah Rukh Khan Net Worth: शाहरुख खान ने सिनेमा जगत में 34 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म 'दीवाना' से शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस खास मौके पर आइए जानते हैं कितनी है बॉलीवुड के बादशाह की नेटवर्थ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल संपत्ति और फिल्मों से कमाई
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति लगभग 1.4 अरब डॉलर यानी करीब 12,490 करोड़ रुपये है। वे एक फिल्म के लिए 150 से 250 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। उनकी फिल्म 'पठान' ने दुनियाभर में 1,005 करोड़ रुपये और 'जवान' ने 1,160 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी।
आलीशान घर और प्रॉपर्टी
मुंबई के बांद्रा में समुद्र के सामने स्थित उनका बंगला 'मन्नत' बेहद मशहूर है। शाहरुख ने इसे 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसकी कीमत आज करीब 300 करोड़ रुपये है। इसके अलावा शाहरुख के पास अलीबाग में एक फार्महाउस भी है। अलीबाग में उनका 20,000 वर्ग मीटर में फैला एक फार्महाउस है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। इसमें हेलीपैड और स्विमिंग पूल भी है।
क्रिकेट टीम और बिजनेस
शाहरुख खान आईपीएल टीम KKR कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। शुरुआत में उन्होंने इसकी 55% हिस्सेदारी 300 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जिसे वे और बढ़ाने की तैयारी में हैं। साल 2002 में उन्होंने इस प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की थी।
इसके बैनर तले 'ओम शांति ओम' और 'माय नेम इज खान' जैसी कई बड़ी फिल्में बनी हैं। यह कंपनी वीएफएक्स और फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन का काम भी करती है। इसके अलावा बच्चों के इस मशहूर ब्रांड किडजानिया इंडिया में भी शाहरुख की 26% हिस्सेदारी है।
लग्जरी कारों का कलेक्शन
- शाहरुख खान के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों का कलेक्शन है, जिनमें शामिल हैं-
- बुगाटी वेरॉन- करीब 12 करोड़ रुपये
- रोल्स-रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड कूप- करीब 9.6 करोड़ रुपये
- बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी- करीब 3.29 करोड़ रुपये
- बाती कारें- बीएमडब्ल्यू i8, मर्सिडीज-बेंज एस क्लास और जीएलई