{"_id":"6a3d17778c2e057906059aa7","slug":"what-the-update-on-the-3-idiots-sequel-rajkumar-hirani-reveals-new-details-2026-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'थ्री इडियट्स' के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट? राजकुमार हिरानी ने दी नई जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'थ्री इडियट्स' के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट? राजकुमार हिरानी ने दी नई जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:32 PM IST
सार
3 Idiots Sequel Update: फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपनी सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' के अगले भाग को लेकर कुछ नई और दिलचस्प बाते शेयर की हैं। जिसे लेकर फैंस के बीच फिल्म के सीक्वल को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'थ्री इडियट्स'
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' के सीक्वल को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं। ये जानकारियां खुद इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने साझा की हैं।
2 of 5
'थ्री इडियट्स'
- फोटो : X
कहानी पर चल रहा है काम
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार हिरानी ने बताया कि फिल्म की कहानी पर अभी शुरुआती काम चल रहा है। उन्होंने और लेखक अभिजात जोशी ने मुंबई से बाहर जाकर इस पर काम शुरू किया है। आमिर खान को फिल्म का शुरुआती विचार बहुत पसंद आया है, लेकिन अभी पूरी स्क्रिप्ट तैयार होना बाकी है। अगले दो महीनों में साफ हो पाएगा कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी।
3 of 5
रैंचो, फरहान और राजू
- फोटो : X
20 साल बाद क्या कर रहे हैं रैंचो, फरहान और राजू?
फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां वह छूटी थी, लेकिन 20 साल के अंतराल के बाद ये तीनों किरदार अब कॉलेज में नहीं हैं। वे अपनी-अपनी नौकरियों और बिजनेस में लग चुके हैं। उनकी शादियां हो चुकी हैं और बच्चे भी हैं। सीक्वल में दिखाया जाएगा कि इतने साल बाद अब उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
थ्री इडियट्स
- फोटो : यूट्यूब
क्या फिल्म में कोई 'चौथा इडियट' भी होगा?
सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि इस फिल्म का नाम '4 इडियट्स' होगा और इसमें कोई नया एक्टर जुड़ेगा। इस पर विराम लगाते हुए हिरानी ने साफ किया, 'फिल्म का नाम '4 इडियट्स' नहीं है और न ही इसमें कोई चौथा इडियट आ रहा है। यह वही '3 इडियट्स' की कहानी है, बस 20 साल बाद की।'
आमिर खान ने भी पहले कहा था कि वे रैंचो के किरदार में तभी लौटेंगे जब कहानी पहली फिल्म जितनी ही दमदार होगी। वे सिर्फ नाम के लिए सीक्वल नहीं बनाना चाहते।
विज्ञापन
5 of 5
'थ्री इडियट्स' फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
'थ्री इडियट्स' के बारे में
साल 2009 में आई '3 इडियट्स' में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में थे। इनके साथ करीना कपूर, बोमन ईरानी और ओमी वैद्य भी नजर आए थे। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।