‘ट्रॉमा पूरी तरह से खत्म नहीं होता’, रिया चक्रवर्ती ने बताया सुशांत सिंह राजपूत केस ने बदल दी पूरी जिंदगी
Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती अभी भी सुशांत सिंह राजपूत केस और ड्रग मामले से उबरने की कोशिश में लगी हैं। जानिए अपने इस ट्रॉमा के बारे में उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आए मुश्किल दौर के बारे में बात की। साथ ही उनके भाई शोविक चक्रवर्ती ने याद किया कि कैसे एक घटना ने उनका पूरा जीवन बदलकर रख दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने ड्रग मामले और अपनी गिरफ्तारी को लेकर भी बात की।
शोविक बोले- मैं पढ़ाई में डूबा रहने वाला लड़का था
रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' पर पहुंचे। इस दौरान भाई-बहन ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले और इससे जुड़ी ड्रग्स की जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा 2020 में अपनी गिरफ्तारी के बारे में बात की।
शोविक ने अपनी पुरानी महत्वाकांक्षाओं और इस बारे में बात की कि कैसे उनकी जिंदगी अचानक बदल गई। उन्होंने कहा कि पहला चैप्टर बिल्कुल अलग था। मैं पढ़ाई-लिखाई में डूबा रहने वाला लड़का था और एमबीए कॉलेज जैसे आईआईएम या व्हार्टन में एडमिशन लेने की कोशिश कर रहा था।
आईआईएम तो और भी बेहतर ऑप्शन था। फिर सब कुछ बिगड़ गया। कोई भी इन चीजों का अंदाजा नहीं लगा सकता। जिंदगी आपको पूरी तरह से चौंका देती है। अचानक हुए घटनाक्रम ने मेरी जिंदगी की दिशा पूरी तरह से बदल दी।
जिंदगी को वापस पटरी पर लाने में लगा वक्त
भाई-बहन ने बताया कि उस घटना के बाद जिंदगी को फिर से पटरी पर लाना एक लंबा और मुश्किल काम था। शोविक ने कहा कि इमोशनली और मेंटली स्थिर होने में उन्हें कई साल लग गए। उन्होंने कहा कि मुझे अभी भी PTSD है। कभी-कभी अचानक डोरबेल बजती है और मैं पुरानी यादों में खो जाता हूं। उस समय इतनी अफरातफरी थी कि हर डोरबेल पर ऐसा लगता था जैसे कोई हमारे पीछे आ रहा हो। आज भी कुछ पल उस दौर की यादें ताज़ा कर देते हैं।
ऐसे अनुभव से पूरी तरह से नहीं उबर पाते
रिया चक्रवर्ती ने उस अनुभव के मानसिक असर और यह कैसे उनके साथ बना हुआ है, इस पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा पूरी तरह से खत्म नहीं होता और इंसान के इमोशनल सिस्टम का हिस्सा बन जाता है। यह ऐसी चीज नहीं है जिससे आप पूरी तरह उबर सकें। यह ट्रॉमा है।
अगर दिमाग में नहीं, तो शरीर में तो यह रहता ही है। ठीक होने के लिए लगातार कोशिश और सपोर्ट की जरूरत होती है। जैसा कि शोविक कह रहे थे, PTSD होता है। आप अपनी थेरेपी करवाते हैं और इसका सामना करते हैं। रिकवरी लगातार चलती रहती है।
रिया ने इस बारे में भी बात की कि कैसे उनका अनुभव लगातार लोगों की नजर में रहा, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई और उसे समझना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि भले ही बीता हुआ समय उनकी जिंदगी का हिस्सा बना हुआ है, फिर भी वो इमोशनल जख्मों के बावजूद आगे बढ़ रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रघुबीर यादव जैसे कई दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे। अब रिया ‘फैमिली बिजनेस’ नाम के शो में नजर आएंगी।