सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tarak mehta ka ooltah chashmah bagha actor tanmay vekaria father arvind vekaria passes away

'तारक मेहता' फेम बाघा के पिता का निधन; गुजराती अभिनेता थे अरविंद, बेटे के साथ भी किया था काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 24 Jun 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Tanmay Vekaria Father Arvind Vekaria Passes Away: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाने वाले अभिनेता तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है।

tarak mehta ka ooltah chashmah bagha actor tanmay vekaria father arvind vekaria passes away
अरविंद और तन्मय वेकारिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बाघा' का किरदार निभाने वाले अभिनेता तन्मय वेकारिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता और गुजराती सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। तन्मय के लिए यह समय बेहद दर्दनाक है, क्योंकि सिर्फ आठ महीने पहले अक्तूबर 2025 में उनकी माता का निधन हुआ था।

कौन थे अरविंद वेकारिया?
अरविंद वेकारिया गुजराती सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे। अरविंद गुजराती नाटक और फिल्मों का एक बड़ा चेहरा थे। उन्होंने 'यशोदा', 'छनु चमकलो' और 'रुपियो नाच नचावे' जैसी मशहूर फिल्मों और नाटकों में काम किया था। अरविंद ने मुकेश खन्ना के मशहूर टीवी सीरियल 'शक्तिमान' में भी अभिनय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारक मेहता शो से कनेक्शन
अरविंद ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक छोटा सा रोल (जौहरी का किरदार) भी निभाया था। इस कहानी में जब 'भिडे' पैसों की तंगी के कारण गहने गिरवी रखने जाते हैं, तब अरविंद वेकारिया ही उस जौहरी के रूप में नजर आए थे।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले सेट पर भावुक हुए थे तन्मय
अपने पिता के निधन से कुछ ही दिन पहले, तन्मय सीरियल की शूटिंग के दौरान अपनी स्वर्गीय मां को याद करके फूट-फूटकर रो पड़े थे। वे इतने भावुक हो गए थे कि मेकर्स को कुछ देर के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी थी।

शो के निर्माता असित कुमार मोदी और बाकी कलाकारों ने उन्हें संभाला था। तन्मय ने बताया था कि उनकी मां 'बाघा' का हर एपिसोड बहुत चाव से देखती थीं और जब लोग तन्मय की तारीफ करते थे, तो उनकी मां को बहुत गर्व होता था।

प्रशंसकों और कलाकारों ने जताया दुख
बाघा के किरदार से कई साल तक दुनिया को हंसाने वाले तन्मय वेकारिया खुद इस समय गहरे सदमे में हैं। इतनी जल्दी माता और पिता दोनों को खो देना उनके और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में मनोरंजन जगत के सितारों और उनके प्रशंसकों ने तन्मय के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

यह भी पढ़ें: Peddi: राम चरण की आंख बाल-बाल बची, भौंह पर लगे थे आठ टांके; पिता चिरंजीवी ने बताया भावुक किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed