Vidya Balan Truth: अंधविश्वासी निर्देशक के बारे में विद्या बालन का खुलासा, अभिनेत्री को बताया था बदकिस्मत
विद्या बालन फिल्म दो और दो प्यार के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयाह हैं। अभिनेत्री रिलीज से पहले फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस बीच उन्होंने इंटरव्यू के दौरान एक निर्देशक के बारे में सच से पर्दा उठाया, जिसे सुनकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक के बारे में किया खुलासा
यह उस समय की बात है जब विद्या बॉलीवुड के अलावा तमिल सिनेमा में भी काम किया करती थी। उस दौरान उनके साथ एक ऐसी बात हुई जिसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया। विद्या ने कहा, ''मैं फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर रोजाना जाया करती थी, और मुझे सुनने में आया कि मेरे फिल्म का निर्देशक 42 दिनों से एक ही शॉर्ट्स लगातार पहनकर आ रहे हैं। हालांकि मैंने उन्हें इतने ध्यान से नहीं देखा था कि वह क्या पहनकर आते हैं, लेकिन मैंने यह बात सेट पर ही किसी से सुनी थी। सबसे मजेदार बात यह है कि इतना अंधविश्वास करने के बाद भी फिल्म फ्लॉप हो गई। वह ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि वह अंधविश्वासी थे। लेकिन फिर भी उनका यह अंधविश्वास काम नहीं आया और वह फिल्म फ्लॉप हो गई थी।'' आगे जब विद्या से उनकी उस फिल्म के नाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसकर कह दिया कि वह फिल्म का नाम भूल गई हैं।
निर्देशक ने विद्या को कहा था बदकिस्मत
वैसा ऐसा पहली बार नहीं है जब विद्या ने किसी अनोखी बात के बारे में खुलासा किया हो। विद्या अक्सर ऐसी बातों से पर्दा उठाती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक समय ऐसा भी था जब विद्या की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विद्या की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें 'अनलकी' बता दिया गया था, जिसकी वजह से उन्हें कई फिल्मों से भी निकाल दिया गया था। उस समय विद्या एक तमिल फिल्म के लिए काम कर रही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें उस फिल्म से निकाल दिया गया। जिसकी वजह बताई गई कि वह बदकिस्मत हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए फिल्म निर्देशक ने कहा, ''मैंने विद्या की कुंडली दिखाई और वह बदकिस्मत हैं।'' इतना ही नहीं जब उस निर्देशक से उनकी मुलाकात चैन्नई में हुई तो उन्होंने कहा, ''क्या यह कही से हीरोइन जैसी दिखती हैं।''
आज विद्या बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। विद्या की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दो और दो प्यार' 19 अप्रैल यानी की आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विद्या के साथ प्रतिक गांधी, इलियाना डी क्रूज और सेंधिल राममूर्ति नजर आएंगे। इस फिल्म में इन स्टारकास्ट की खट्टी-मिठी कहानी देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विद्या फिल्म 'भूल भुलैया 3' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में विद्या 'मंजूलिका' के किरदार में ही वापसी करेंगी। इस फिल्म में विद्या के अलावा कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।