फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Do Aur Do Pyaar Actress Vidya Balan wish to do romance with Shah Rukh Khan says I had to do romantic film SRK

Vidya Balan: विद्या बालन ने जाहिर की अपनी दिली ख्वाहिश, बोलीं - इस हीरो के साथ करना चाहती हूं रोमांस

Thu, 18 Apr 2024 09:50 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 18 Apr 2024 09:50 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी दिली ख्वाहिश को बताकर सभी को चौंका दिया है। विद्या बॉलीवुड के किंग के साथ रोमांटिक होना चाहती हैं।   

विज्ञापन
Do Aur Do Pyaar Actress Vidya Balan wish to do romance with Shah Rukh Khan says I had to do romantic film SRK
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपनी फिल्म 'दो और दो प्यार' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध विद्या बालन की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी फिल्म 'दो और दो प्यार' जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन शीर्ष गुहाल ठाकुरता ने किया है। इस फिल्म को लेकर विद्या लागातार इंटरव्यू दे रही हैं। इसी दौरान विद्या ने अपनी एक दिली इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वह बॉलीवुड के इस खास हीरो के साथ रोमांस करना चाहती हैं।
विज्ञापन


पहले साथ नजर आ चुके हैं दोनों स्टार्स 
विद्या बालन ने अपने करियर में कई तरह की फिल्में की हैं। हमेशा से ही उनका यही मकसद रहा है कि वह अपनी फिल्मों के जरिए फैंस को ज्यादा से ज्यादा एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट दे सकें। हो सकता है कि यही वजह है कि विद्या अब शाहरुख के साथ एक रोमांटिक फिल्म करना चाहती हैं, ताकि वह अपने फैंस को और भी एंटरटेन कर सकें। साल 2007 में आई विद्या की फिल्म 'हे बेबी' में शाहरुख खान ने कैमियो किया था। शाहरुख इस फिल्म के गाने ''मस्त कलंदर'' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान नजर आए थे। हालांकि यह बात और कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन अब जबकि विद्या ने शाहरुख के साथ रोमांटिक फिल्म करने की इच्छा को जाहिर कर दिया है, ऐसे में देखना यह है कि इस पर शाहरुख का कोई रिएक्शन आता भी है या नहीं।
विज्ञापन


'दो और दो प्यार' के प्रमोशन में हैं व्यस्त
विद्या बालन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दो और दो प्यार' को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। इसी फिल्म के लिए दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान जब विद्या से पूछा गया कि वह बॉलीवुड में किस अभिनेता के साथ काम करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, ''मेरा किरदार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' में बहुत ही कम समय के लिए था, लेकिन मैं शाहरुख के साथ एक अच्छी लव स्टोरी में काम करना चाहती हूं।'' हाल ही में एक और इंटरव्यू में विद्या ने कहा था कि वह कॉमेडी फिल्म करना चाहती हैं। इसपर विद्या ने कहा, ''बतौर अभिनेत्री में मुझे कभी कॉमेडी फिल्म करने का मौका नहीं मिला, लेकिन मैं करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि हंसना और हंसाना है, थोड़े दिनों के लिए, थोड़े टाइम के लिए, थोड़े सालों के लिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)



फिल्म 'दो और दो प्यार'
फिल्म 'दो और दो प्यार' में विद्या बालन और प्रतीक गांधी के अलावा इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति नजर आएंगे। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विद्या बालन को एक नए अवतार में देखने के लिए उनके फैंस बेकरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed