फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Do Aur Do Pyaar buy 1 ticket get 1 free offer with using this code starring vidya balan pratik gandhi ileana

Do Aur Do Pyaar: 'दो और दो प्यार' के निर्माताओं का दर्शकों को बड़ा तोहफा, निकाला एक टिकट पर एक मुफ्त का ऑफर

Fri, 19 Apr 2024 03:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 19 Apr 2024 03:04 PM IST
सार

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दो और दो प्यार' के निर्माताओं ने नया ऑफर जारी किया है। निर्माता फिल्म की एक टिकट खरीदने पर एक मुफ्त टिकट का ऑफर लेकर आए हैं। 

विज्ञापन
Do Aur Do Pyaar buy 1 ticket get 1 free offer with using this code starring vidya balan pratik gandhi ileana
दो और दो प्यार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दो और दो प्यार' आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शुरुआती तौर पर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं अब फिल्म के निर्माता फिल्म की रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आए हैं, जो फिल्म की टिकट से जुड़ा हुआ है। अब दर्शक एक टिकट कीमत पर दो टिकट खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

एक के साथ एक मुफ्त
दरअसल, निर्माताओं ने नया ऑफर जारी किया है। निर्माता एक टिकट खरीदने पर एक मुफ्त टिकट का ऑफर लेकर आए हैं। अब दर्शकों को 'दो और दो प्यार' की एक टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिल रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, 'यह सौदा इतना रोमांचक है कि यह दोगुना मनोरंजन का वादा करता है। जल्दी करें और इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपना टिकट बुक करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त टिकट पाने के लिए करें इस कोड का इस्तेमाल
फिल्म की अभिनेत्री विद्या बालन ने भी यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। दरअसल, 'दो और दो प्यार' की एक टिकट पर दूसरी मुफ्त पाने के लिए बुकमाईशो पर 'DADP' कोड का इस्तेमाल करना होगा। खास बात यह है कि रिलीज के पहले दिन ही एक टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त देने का ऑफर जारी करने वाली इस साल की यह पहली फिल्म है।
Salman Khan: सलमान खान फायरिंग मामले की साजिश में शामिल हो सकता है यह आदमी, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
वहीं फिल्म की बात करें तो शीर्षा गुहा ठाकुरता के जरिए निर्देशित 'दो और दो प्यार' शादीशुदा जोड़ों पर केंद्रित एक रोमांटिक कॉमेडी है। यह फिल्म विद्या बालन और प्रतीक गांधी द्वारा निभाए गए एक विवाहित जोड़े के बारे में है। वहीं, सेंथिल और इलियाना द्वारा निभाए गए पात्रों के साथ उनका विवाहेतर संबंध है। फिल्म में विद्या बालन और प्रतीक गांधी के अलावा इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी हैं। यह फिल्म समीर नायर, दीपक सहगल, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और स्वाति अय्यर चावला द्वारा निर्मित है।
Plea restrictions on OTT: सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लिया फैसला, प्रतिनिधित्व दिखाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed