सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dude actor Sarathkumar wants to act with Deepika after work with Aishwarya Rai

ऐश्वर्या के पति का किरदार निभा चुका ये एक्टर, अब दीपिका के साथ करना चाहता है काम; निर्माताओं से की खास गुजारिश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 23 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Dude Success: फिल्म 'ड्यूड' की कामयाबी से इसकी पूरी टीम खुश है। ऐसे में इस फिल्म में अभिनय करने वाले कलाकार ने निर्माताओं से खास डिमांड की है।

Dude actor Sarathkumar wants to act with Deepika after work with Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

तमिल फिल्म 'ड्यूड' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले पांच दिनों में दुनिया भर में 95 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद निर्माताओं ने इसकी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। फिल्म में अभिनय करने वाले अभिनेता सरथकुमार ने यहां बोलते हुए 'ड्यूड' के निर्माताओं से अनुरोध किया कि वे अगली बार दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म बनाने पर विचार करें।
Trending Videos

दीपिका के साथ करना चाहते हैं काम
सरथकुमार ने अपने भाषण में बताया कि प्रदीप के युवा प्रशंसक अब उन्हें भी पसंद करने लगे हैं। उन्होंने कहा, 'प्रदीप के प्रशंसक मुझे भी पसंद करने लगे हैं। वे मुझे ड्यूड कहते हैं। तो मैं भी ड्यूड हो गया।' अभिनेता ने आगे कहा कि निर्माताओं को अब उन्हें और दीपिका को लेकर एक फिल्म बनाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर नवीन सर या रवि सर अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण को मेरी नायिका बनाने के बारे में सोचते हैं, तो मैं इसके लिए तैयार हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Dude actor Sarathkumar wants to act with Deepika after work with Aishwarya Rai
सरथकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या के साथ कर चुके काम
सरथकुमार ने यह भी बताया कि वह मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या राय के पति का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने ऐश्वर्या राय के पति का किरदार भी निभाया है।'

यह खबर भी पढ़ें: शाहरुख खान की बेटी और अनन्या ने इस स्टार के साथ ली तस्वीरें, एक चीज ने खींचा फैंस का ध्यान; पोस्ट हुई वायरल

सरथकुमार पहले भी दे चुके बयान
यह पहली बार नहीं है जब सरथकुमार ने दीपिका के साथ अभिनय करने में रुचि दिखाई है। सन म्यूजिक के साथ 2023 के एक इंटरव्यू में, उनसे पूछा गया था कि वह किसी प्रेम कहानी में किसे अपना सह-कलाकार बनाना चाहेंगे ताकि वह अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत कहा, 'दीपिका पादुकोण,' और फिर उन्होंने कहा कि अगर वह पर्दे पर बदला लेने वाले एक बूढ़े व्यक्ति की भूमिका निभा सकते हैं, तो वह किसी भी उम्र के प्यार में पड़े व्यक्ति की भूमिका भी निभा सकते हैं।

'ड्यूड' के बारे में
फिल्म 'ड्यूड' का निर्देशन कीर्तिस्वरन ने किया है। इसके निर्माता नवीन येरनेनी और रवि शंकर हैं। फिल्म में प्रदीप रंगनाथन और ममीता बैजू ने अहम किरदार निभाया है। 30 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed