{"_id":"692f38926252c4ebe503afdc","slug":"dulquer-salmaan-rana-daggubati-explain-why-its-costlier-to-have-8-hour-workday-like-deepika-padukone-wants-2025-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"8 घंटे की शिफ्ट वाली मांग पर राणा दग्गुबाती और दुल्कर सलमान ने दिए रिएक्शन, कहा- यह कोई फैक्ट्री नहीं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
8 घंटे की शिफ्ट वाली मांग पर राणा दग्गुबाती और दुल्कर सलमान ने दिए रिएक्शन, कहा- यह कोई फैक्ट्री नहीं
Wed, 03 Dec 2025 12:36 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:36 AM IST
सार
8 Hours Shift: दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में आठ घंटे काम की मांग की थी। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर दो फिल्मों से हटना पड़ा। आइए जानते हैं इस मामले पर राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान की क्या राय है।
विज्ञापन
राणा दग्गुबाती, दुलकर सलमान, दीपिका पादुकोई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में 8 घंटे काम करने की मांग की। इसके बाद उन्हें कथित तौर से तेलुगु फिल्मों 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 AD' से बाहर होना पड़ा। इसके बाद इस मामले पर काफी चर्चा हो रही है। लगभग सभी कलाकारों की इस मामले पर राय अलग-अलग है। इस मामले पर राणा दग्गुबाती, दुलकर सलमान और 'गोट' की प्रोड्यूसर अर्चना कल्पथी ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
राणा दग्गुबाती
- फोटो : IMDb
8 घंटे शिफ्ट पर राणा दग्गुबाती का बयान
टीएचआर इंडिया में बातचीत के दौरान राणा दग्गुबाती से आठ घंटे काम करने के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया 'यह जॉब नहीं है, यह जिंदगी जीने का तरीका है। आप या तो इसमें रहना चुनते हैं या नहीं रहना। हर फिल्म आपसे कुछ और मांगती है। यह कोई फैक्टरी नहीं है। ऐसा नहीं है कि हम आठ घंटे बैठे रहेंगे और सबसे अच्छा सीना आ जाएगा।'

दुलकर सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम- @dqsalmaan
सलमान ने कहा- ज्यादा कुछ नहीं कर सकते
आठ घंटे की शिफ्ट मामले पर दुलकर सलमान ने टीएचआर इंडिया से बताया कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करना आम बात है। उन्होंने कहा, 'मलयालम में, आप बस काम करते रहते हैं। आपको पता नहीं होता कि काम कब खत्म होगा। लेकिन यह थकाने वाला होता है। जब मैंने अपनी पहली तेलुगु फिल्म (2018 में महानती) की, तो यह मेरे एक्टिंग करियर में पहली बार था कि मैं छह बजे तक घर जा सका। मैंने सोचा था कि जब मैं प्रोड्यूसर बनूंगा तो चीजें अलग होंगी। हालांकि हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। एक दिन में एक्स्ट्रा घंटे काम करना एक एक्स्ट्रा दिन शूटिंग करने से बेहतर है।'

पुअरस्टेसी का 26 साल की उम्र में निधन, ट्रैविस बार्कर संग बनाए कई गाने; युवाओं को प्रभावित करता था उनका संगीत
अर्चना कल्पथी ने रखी राय
अर्चना ने भी बातचीत में शामिल होकर कहा कि सिनेमा में 9-5 'मुमकिन नहीं' है। उन्होंने बताया कि बड़े बजट की फिल्म के लिए कई बार छुट्टियों में शूटिंग करनी होती है।
एक साथ नजर आए दुलकर सलमान और राणा दग्गुबाती
दुलकर सलमान और राणा दग्गुबाती ने हाल ही में 'कांथा' में एक्टिंग की और इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले थे, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं डाल पाई।'