Alia Bhatt: फैंस को आलिया भट्ट में दिखी सास नीतू कपूर की झलक, तस्वीरें साझा कर बताईं समानताएं
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल में ही अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' का प्रमोशन करने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची थीं। इस दौरान उनके लुक्स में फैंस को उनकी सास नीतू कपूर की झलक दिखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट हिंदी फिल्मों की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें उनके बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए काफी तारीफें मिलती हैं। वह अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाती हैं, जिससे उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है। आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में भी उनका शानदार अभिनय दर्शकों को देखने मिलने वाला है। हाल में ही इस फिल्म का प्रमोशन करने फिल्म की टीम कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में पहुंची थी। उनकी इस उपस्थिति के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री को लेकर दिलचस्प बातें कर रहे हैं। कुछ फैंस को लगता है कि अभिनेत्री बिलकुल अपनी सास नीतू कपूर जैसी दिखने लगी हैं।
फैंस को आलिया और नीतू कपूर में दिखी समानता
बीते शनिवार को नेटफ्लिक्स की कॉमेडी सीरीज द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के दूसरे सीजन का प्रीमियर हुआ। इस के पहले एपिसोड में जिगरा फिल्म की टीम पहुंची थी, जिनमें आलिया भट्ट, वेदांग रैना और करण जौहर शामिल थे। इस एपिसोड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि आलिया बिलकुल अपनी सास नीतू कपूर जैसी लगने लगी हैं। उन्होंने अपने बालों का स्टाइल भी नीतू कपूर की बॉब स्टाइल जैसा ही रखा है। इस बात को दर्शाने के लिए फैंस ने आलिया और नीतू कपूर की एक-दूसरे से मिलती जुलती तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर को मिली थी शादी न करने की सलाह, लोगों ने कहा था इससे करियर हो सकता है बर्बाद
लोगों ने दी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं
शो के दौरान आलिया भट्ट ने स्टेटमेंट गोल्ड ज्वैलरी के साथ नीले रंग की पोशाक पहनी थी। हालांकि, उनके हेयर स्टाइल ने फैंस का काफी ध्यान खींचा है। फैंस का मानना है कि वो इस दौरान रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के समान दिख रही थीं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर राय जाहिर करते हुए एक फैन ने लिखा,बिलकुल नीतू जैसी लग रही हैं।" एक और फैन ने लिखा, आलिया आलू जैसी हैं, कहीं भी फिट हो जाती हैं।" एक अन्य फैन ने लिखा, हे भगवान, नीतू बिलकुल आलिया जैसी लगती हैं।" सास और बहू की इन तस्वीरों में फैंस को बेहद समानता नजर आ रही हैं और वो इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
The Neetu-fication of Alia Bhatt
byu/TrafficGlider inBollyBlindsNGossip
Devara: 'देवरा' का दूसरा ट्रेलर जारी, खून से लाल हुए समंदर के रक्षक बने जूनियर एनटीआर, सैफ का दिखा भयानक रूप
11 अक्तूबर को रिलीज होगी 'जिगरा'
बताते चलें कि 'जिगरा' इस साल 11 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म भाई और बहन के रिश्ते पर आधारित भावनात्मक रूप से बेहद गहन फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना भाई और बहन का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, फिल्म में मशहूर अभिनेता मनोज पाहवा भी अहम भूमिका में दिखने वाले हैं। इस फिल्म को वसन बाला ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने किया है। कुछ समय पहले आलिया ने फिल्म को लेकर कहा था कि ये 'साहस, जुनून और दृढ़ संकल्प' की कहानी है।
Sharvari Wagh: इस निर्देशक के साथ पहली फिल्म करना चाहती थीं शरवरी, अल्फा स्टार बोलीं- शॉर्टलिस्ट हो गई...