{"_id":"6628dfe7dee4860f6106a1be","slug":"fans-got-a-surprise-on-varun-dhawan-37th-birthday-film-baby-john-new-poster-released-know-about-cast-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baby John New Poster: वरुण धवन के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म 'बेबी जॉन' का नया पोस्टर रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Baby John New Poster: वरुण धवन के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म 'बेबी जॉन' का नया पोस्टर रिलीज
Wed, 24 Apr 2024 04:03 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:03 PM IST
सार
फिल्म के नाम की घोषणा होने के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज वरुण धवन के 37वें जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
फिल्म 'बेबी जॉन'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म निर्माताओं ने 'बेबी जॉन' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में वरुण धवन एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने इससे पहले उन्हें इस लुक में नहीं देखा होगा। यही वजह है कि लोग सोशल मीडिया पर इस नए पोस्टर को लेकर जमकर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
जन्मदिन पर रिलीज किया पोस्टर
फरवरी में फिल्म के नाम की घोषणा होने के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज वरुण धवन के 37वें जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। वरुण के चाहने वालों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। दर्शकों को उम्मीद है कि इस फिल्म में उन्हें शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Sonam Khan Rajeev Rai: अलगाव के आठ साल में बदले सोनम के सुर, बोलीं, मेरे पति ने मुझे रानी की तरह रखा
विज्ञापन
इस लुक में नजर आ रहे हैं वरुण धवन
फिल्म 'बेबी जॉन' के नए पोस्टर को फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज किया है। पोस्टर में वरुण धवन शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इसमें उनके लंबे बाल और दमदार बॉडी को भी साफ देखा जा सकता है। पोस्टर में वरुण धवन बारिश के बीच किसी आदमी की गर्दन को पकड़े हुए दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा झलक रहा है। इस पोस्टर के साथ मुराद खेतानी ने कैप्शन में लिखा, “बेबी जॉन की ताकत वरुण धवन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। 'बेबी जॉन' जल्द आ रही है।"
View this post on Instagram
कीर्ति सुरेश की होगी बॉलीवुड में एंट्री
फिल्म का निर्देशन ए. कालीस्वरन ने किया है। मुराद खेतानी के साथ-साथ एटली ने भी इसका निर्माण किया है। फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी अभिनय करती नजर आएंगी। बता दें कि 'बेबी जॉन' से अभिनेत्री कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।