Farah Khan: फराह ने सलमान खान से की बाबा रामदेव की तुलना, बोलीं- ‘वो भी 1BHK में रहते हैं और बाकियों के लिए…’
Farah Khan Meets Baba Ramdev: हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान, बाबा रामदेव के आश्रम में पहुंची, जिसका जिक्र उन्होंने अपने व्लॉग में किया है। इसी दौरान फराह ने सलमान खान की तुलना बाबा रामदेव से की।

विस्तार
मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान अक्सर सेलेब्स के घर जाती हैं या वो उनके यहां आते हैं। इसका व्लॉग फराह अपने चैनल पर अपलोड करती हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर अपने कुक दिलीप के साथ बाबा रामदेव से मिलने उनके आश्रम पहुंची। इसके अलावा उन्होंने उनसे कई बातें भी कीं। इसी दौरान फराह ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और बाबा रामदेव की तुलना भी की। जानिए उन्होंने क्या कहा।

‘आप और सलमान खान एक जैसे हैं’
फराह खान ने अपने व्लॉग में दिखाया कि वो कुक दिलीप के साथ बाबा रामदेव से मिलने पहुंची हैं। इसमें फराह ने कहा, "तो आप और सलमान खान एक जैसे हैं, वह 1BHK में रहते हैं और बाकी सबके लिए महल बनाते हैं।’ उनकी इस मजाकिया टिप्पणी से रामदेव और फराह हंस पड़े।
किस बात पर फराह ने की ये टिप्पणी?
व्लॉग में देखा जा सकता है कि बाबा रामदेव, फराह खान को अपने आलीशान आश्रम को दिखात नजर आते हैं। इसी दौरान रामदेव अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली की बात करते हैं। साथ ही कहते हैं, ‘हमने लोगों के रहने के लिए महल रखा है और अपने लिए झोपड़ी।’ इसी पर फराह खान ने सलमान खान से जोड़कर जवाब दिया, तो बाबा रामदेव ने सहमति जताते हुए कहा, ‘हां, ये बात तो सही है।’
यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: ‘मैं नई चीजें आजमाता रहता हूं’, निशानची को लेकर अनुराग बोले- इस बार पैसे भी कमाऊंगा
एक नजर फराह खान के प्रोफेशनल करियर पर
फराह खान के करियर की बात करें, तो उन्हें हाल ही में बिग बॉस 19 में वीकएंड वार पर होस्ट करते देखा गया था। उन्होंने सलमान खान की गैरमौजूदगी में ये जिम्मा उठाया था। इसके अलावा फराह और दिलीप के कुकिंग व्लॉग्स पिछले कुछ साल में बहुत लोकप्रिय हुए हैं। इन व्लॉग्स में फराह और दिलीप मशहूर हस्तियों के घर जाकर लजीज खाना बनाते हैं और मजेदार बातचीत करते हैं। इसके अलावा हाल ही में फराह ने अपने कुक दिलीप के साथ एक ट्रैवल शो शुरू किया है, जो वह अपने यूट्यब चैनल पर शेयर करती हैं।