{"_id":"60c2a2168ebc3ed22e33b706","slug":"film-actress-preity-zinta-recalls-the-incident-of-seeing-a-plane-landing-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने याद किया सड़क पर विमान लैंड करते देखने का वाकया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने याद किया सड़क पर विमान लैंड करते देखने का वाकया
Fri, 11 Jun 2021 05:06 AM IST
Kuldeep Singh
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 11 Jun 2021 05:06 AM IST
सार
- प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक हवाई जहाज सड़क पर खड़ा दिखाई दे रहा था। प्रीति ने साथ में लिखा, हर बात के लिए हमेशा एक पहला लम्हा होता है।
विज्ञापन
मां के साथ प्रीति जिंटा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बृहस्पतिवार को अपना ‘वन्स इन ए लाइफटाइम’ अनुभव अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। जिंटा ने बताया कि कैसे वह अमेरिका में सड़क पर एक विमान को उतरते हुए देखकर हैरान रह गईं।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक हवाई जहाज सड़क पर खड़ा दिखाई दे रहा था। प्रीति ने साथ में लिखा, हर बात के लिए हमेशा एक पहला लम्हा होता है। कभी नहीं सोचा था कि मैं जिस सड़क पर ड्राइव कर रही हूं, उस पर एक विमान को लैंड करते हुए देखूंगी। भगवान का शुक्र है कि सब सुरक्षित हैं। जिंदगी में एक बार होने जैसी बात।
विज्ञापन
कुछ समय पहले प्रीति ने डिजिटल मीडिया से दूरी बना ली थी। यह डिजिटल अलगाव उन्होंने कुछ ही दिन पहले खत्म किया है। उनकी तरफ से साझा किए गए विमान के वीडियो को देखकर बहुत सारे लोग स्तब्ध रह गए। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी शामिल रहीं, जिन्होंने कमेंट बॉक्स में शॉकिंग इमोजी साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन