'सबका साथ, सबका विकास...मेरे साथ वही हो गया'; 'वेलकम टू द जंगल' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया पर बोले अहमद खान
Ahmed Khan On Welcome 3: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को रिलीज हुई। इस फिल्म को मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्देशक अहमद खान ने रिएक्शन दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया पर निर्देशक अहमद खान खुश हैं। उनका कहना है कि फिल्म ने उनकी वर्षों की मेहनत को सफल बना दिया है। उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट और प्रोड्यूसर को उनके विजन पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही कहा कि इतने बड़े पैमाने पर बनने के बावजूद इस प्रोजेक्ट को कंट्रोल बजट में तैयार किया गया।
बोले- 'सबका साथ, सबका विकास...मेरे साथ वही हुआ'
फिल्म को मिली प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि थिएटर में दर्शकों को हंसते हुए देखना ही सबसे बड़ा इनाम है। उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से कहा, 'दो-ढाई साल की मेहनत... लोग इसे इतना प्यार दें और हंसें, जैसा हम चाहते थे और वे सच में हंस रहे हैं। दिल खुश हो जाता है'। निर्देशक ने आगे कहा कि इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'सबका साथ... सबका विकास... मेरे साथ वही हुआ। हर कलाकार इस प्रोजेक्ट के साथ मजबूती से खड़ा रहा'।
अक्षय कुमार को बताया मुख्य स्तंभ
प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की तारीफ करते हुए अहमद खान ने कहा कि वे बिजनेस से ज्यादा वे अपने जुनून से प्रेरित थे। अहमद खान ने कहा, 'मैं उन्हें सिर्फ प्रोड्यूसर नहीं कह सकता.। उनमें बहुत जुनून है। एक प्रोड्यूसर के तौर पर इतना जुनून'। डायरेक्टर ने अक्षय कुमार की खास तारीफ की और उन्हें फिल्म का स्तंभ बताया। उन्होंने कहा, 'सात बजे की शिफ्ट में, सेट पर सबसे पहले वही मौजूद होते थे। वह फिल्म के लिए एक पिलर की तरह थे। अगर वह पिलर हिलता... तो मेरा पूरा टेंट ही गिर जाता'। उन्होंने यह भी बताया कि सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर और परेश रावल ने भी शूटिंग के दौरान उनका पूरा साथ दिया।
'वेलकम 3' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म में क्लासिक हिंदी सिनेमा के संदर्भों के बारे में बात करते हुए अहमद खान ने माना कि उन्होंने जान-बूझकर उन फिल्मों से प्रेरणा ली, जिन्हें देखकर वह बड़े हुए थे। उन्होंने कहा, 'जो दिल की तमन्ना थी... हमने कहा इसमें सब डाल दो, सब मिक्स कर दो, क्योंकि यह मौका फिर नहीं मिलेगा इतने सारे एक्टर्स जमा करने का। आगे कहा, 'सिनेमा वही है जो हमने देखा। कोई महबूब खान साहब का फैन है, कोई गुरुदत्त साहब का, कोई राज कपूर साहब का। हम सब देखते हुए ही आगे बढ़े हैं'। 'वेलकम 3' के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सोमवार चौथे दिन तक इसने 72.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।